फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhvinder Singh Sukhu said there is no difference between Punjab and Himachal Pradesh

अमृतसर: पंजाब बड़ा भाई, हिमाचल के साथ कोई मतभेद नहीं, बोले सुखविंदर सिंह सुक्खू

Tue, 26 Sep 2023 08:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Sep 2023 08:03 PM IST
सार

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पंजाब और हिमाचल में बढ़ रही नशे की समस्या पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक की है। दोनों सरकारें कड़े कदम उठा रहीं है। युवा कहीं के भी हों, वह नशे से दूर रहें। युवाओं को नशे से बचाना हमारा दायित्व है।

विज्ञापन
Sukhvinder Singh Sukhu said there is no difference between Punjab and Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच किसी भी तरह का मतभेद नहीं है। दोनों प्रदेशों में नशे की समस्या पर सीएम भगवंत मान के साथ बैठक की है और दोनों सरकारें नशे के खात्मे के लिए ठोस कदम उठा रहीं हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह बात मंगलवार को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद मीडिया से कही।

विज्ञापन


पिछले दिनों हिमाचल में पहाड़ों से आए पानी और बादल फटने से बाढ़ से हुई त्रासदी पर उन्होंने कहा कि जीवनकाल में पहली बार ऐसी तबाही देखी। हमारी सरकार इससे उबरने की कोशिश कर रही है। ईश्वर का शुक्रिया करते हुए उन्होंने कहा हमारे प्रयास से हिमाचल में आए पर्यटकों को इस त्रासदी से कुछ नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में हुई त्रासदी में 450 लोगों की जान गई और 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का वित्तीय नुकसान हुआ। पिछले 50 वर्षों में उन्होंने ऐसा मंजर नहीं देखा। इस त्रासदी में हिमाचल की जनता ने एकजुटता दिखाई। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत की जाए लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा। पंजाब और हिमाचल में बढ़ रही नशे की समस्या पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक की है। दोनों सरकारें कड़े कदम उठा रहीं है। युवा कहीं के भी हों, वह नशे से दूर रहें। हमारा दायित्व है कि युवाओं को नशे से बचाएं और इसे लेकर दोनों सरकारें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुक्खू ने पंजाब से हिमाचल में गए पर्यटकों की झड़प की घटनाओं और झंडे उतारे जाने पर कहा कि हर जगह शरारती तत्व होते हैं। सभी धर्मों को अपने झंडे लगाने और कहीं भी पूजा करने का अधिकार है। इस तरह की घटनाएं होने पर युवा पंजाब के हों या हिमाचल के एग्रेसिव हो जाते हैं। युवाओं को इससे बचना चाहिए। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने पंजाब को बड़ा भाई बताते हुए कहा कि पहले हिमाचल पंजाब का ही हिस्सा थाष इसके बाद पहाड़ी रियासतों को मिलाकर हिमाचल बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed