फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhpal Singh Khaira statement on ED Summons, Conspiracy made against me in political enmity

चंडीगढ़ : सुखपाल खैरा बोले- राजनीतिक रंजिश से रची साजिश, प्रवर्तन निदेशालय को बनाया जा रहा मोहरा

Fri, 02 Apr 2021 01:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Apr 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sukhpal Singh Khaira statement on ED Summons, Conspiracy made against me in political enmity
सुखपाल सिंह खैरा। - फोटो : फाइल

पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैरा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा समन किए जाने के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी की कार्रवाई को उन्होंने राजनीतिक रंजिश की वजह से रची साजिश करार दिया और ईडी को मोहरा बताया। खैरा के मुताबिक ईडी का कहना है उन्होंने 84 लाख रुपये खाते में जमा करवाए हैं। याची आयकर दाता है और सभी जानकारी विभाग को देता है। यदि पूछताछ करनी है तो आयकर विभाग को करनी चाहिए, ईडी को नहीं।

विज्ञापन


ईडी ने 2015 के एक केस में 12 मार्च को समन जारी कर उन्हें पेश होने को कहा था। समन के इस आदेश को खैरा ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दे दी। खैरा ने आदेश को रद्द करने की मांग की। साथ ही यह भी आशंका जताई थी कि उनके परिवार के सदस्यों को भी समन जारी किए जा सकते हैं। ईडी ने पिछली सुनवाई पर हलफनामा दायर कर पैसे के लेन-देन से जुड़े आरोप लगाए थे। आरोपों का जवाब देते हुए गुरुवार को खैरा ने कहा कि पूरी कार्रवाई राजनीतिक रंजिश के तहत पीएमएल एक्ट के प्रावधानों को ताक पर रख की जा रही है। 
विज्ञापन


ईडी ने कहा कि याची ने बैंक खाते में 84 लाख रुपये नकद जमा करवाए। इस पर खैरा ने कहा है कि वह आईटीआर भरते हैं और पूरा रिकॉर्ड मौजूद है। सवाल पूछने का हक आयकर विभाग का बनता है। साथ ही याची ने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट 31 दिसंबर, 2017 को केस पर रोक लगा चुका है। ऐसे में कैसे इस केस में उनके खिलाफ आगे कार्रवाई की जा रही है। खैरा ने उन पर ईडी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करने की मांग की है। हाईकोर्ट ने खैरा के इस जवाब को रिकॉर्ड में लेते हुए मामले की सुनवाई स्थगित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed