फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhpal Singh Khaira, of giving false affidavit during the elections.

मुश्किल में फंसे सुखपाल खैरा, राणा का आरोप- चुनाव में दिया झूठा हलफनामा

Fri, 14 Jul 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Jul 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
Sukhpal Singh Khaira, of giving false affidavit during the elections.
सुखपाल खैरा - फोटो : file photo
कांग्रेस नेता रंजीत सिंह राणा ने आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर चुनाव के दौरान झूठा हलफनामा देेने का आरोप लगाया है। राणा ने कहा कि खैरा ने क्वालिफिकेशन को लेकर गलत जानकारी दी। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वह इस संबंध में एसएसपी और पंजाब चुनाव आयोग को भी शिकायत दे चुके हैं।
विज्ञापन


प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में राणा ने कहा कि 2007 के चुनाव में खैरा ने हलफनामा दिया कि उन्होंने बीए-2 पास की है। 2012 के चुनाव में कहा कि वह ग्रेजुएट हैं। फिर 2017 के चुनाव में कहा कि अभी अंडर ग्रेजुएट हैं। यह गलत बयानी गैर कानूनी है और जनता के साथ धोखा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि खैरा की सदस्यता रद्द की जाए और उन पर कार्रवाई की जाए। राणा इस विधानसभा चुनाव में भुलत्थ हलके से खैरा के खिलाफ लड़े थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खैरा की क्वालिफिकेशन की जानकारी लेने के लिए उन्होंने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ में आरटीआई अर्जी दी थी, लेकिन खैरा ने कॉलेज को लिख कर दिया कि यह उनकी निजी जानकारी है, इसे सांझा नहीं किया जाए, जिसके बाद कॉलेज ने जानकारी नहीं दी। उन्होंने प्रिंसिपल को अपील की है, इसके बाद सूचना आयोग की शरण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खैरा परिवार ने 1972 में अतिरिक्त जमीन जाली लोगों को कागजों पर बेच दीं। 1986 में फिर मुंह जबानी अपने नाम तबादला करवा लिया। इस 22 एकड़ जमीन की कीमत 6.6 करोड़ है।


नेता प्रतिपक्ष बनने से रोकने की चाल
सुखपाल खैरा ने कहा कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनने से रोकने को यह कांग्रेस की चाल है। रणजीत राणा को उनके खिलाफ चुनाव में सिर्फ 5900 वोट मिले थे। अगस्त-16 तक वह अकाली थे। जागीर कौर और राणा गुरजीत के फ्रंटमैन हैं, उनकी शह पर बोगस आरोप लगा रहे हैं। मेरी राणा गुरजीत को चुनौती है कि वह सीधा मुकाबला करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed