फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhpal singh khaira allegations on Rana gurjeet singh

‘बिजली मंत्री ने नौकरों के नाम पर लिए 50 करोड़ के रेत के खदान’

Fri, 26 May 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Fri, 26 May 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
Sukhpal singh khaira allegations on Rana gurjeet singh
- फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने आरोप लगाया है कि बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने 50 करोड़ के रेत के खदान अपने नौकरों के नाम पर लिए हैं। इसमें उनके एक रसोइए के पास 26 करोड़ के खदान हैं। ये नौकर आयकर तो भरते नहीं हैं, ऐसे में करोड़ों रुपये इनके पास कहां से आ गए, उन्होंने इसकी जांच की मांग की है।   
विज्ञापन


खैहरा ने वीरवार को पत्रकारवार्ता में कहा कि जिस तरह पिछली बादल सरकार में सत्तारूढ़ नेताओं का सरकारी खदानों पर कब्जा था, यह परंपरा मौजूदा कांग्रेस सरकार में भी बरकरार है। उन्होंने आरोप लगाया कि राणा ने 50 करोड़ रुपये के रेत के खदान अपने चार नौकरों के नाम पर खरीदे हैं। ये चारों नौकर राणा की शूगर मिल के मुलाजिम हैं। इनमें से रसोइए के नाम पर 26 करोड़ की खदानें हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या राणा के नौकर इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं? 
विज्ञापन

रसोइए के पास 26 करोड़ के खदान, जांच की मांग की

Sukhpal singh khaira allegations on Rana gurjeet singh
आप नेता सुखपाल खैहरा - फोटो : फाइल फोटो
आप विधायक ने कहा कि राणा गुरजीत सिंह मंत्री पद का नाजायज इस्तेमाल कर रहे हैं, इसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय के अलावा आयकर विभाग को भी करनी चाहिए। राणा गुरजीत सिंह के रसोइये अमित बहादुर को हाल ही में नवांशहर में रेत के खदान का ठेका 26.51 करोड़ में मिला है।

इस तरह से राणा शूगर मिल के कर्मचारी को नवांशहर के मोहद्दीपुर में 9.21 करोड़, राणा शूगर मिल के कर्मचारी गुरिंदर सिंह को मोहाली में 4.11 करोड़, गांव बरसल के बलराज सिंह को 10.58 करोड़ में माइनिंग का ठेका मिला था। इसको लेकर राजनीति काफी गर्मा चुकी है। इस बारे में पक्ष जानने के लिए राणा गुरजीत सिंह के मोबाइल पर बार-बार फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed