फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhpal Khaira said, Arvind Kejriwal apologizes to the people of Punjab

सुखपाल खैरा ने कहा, पंजाब की जनता से अरविंद केजरीवाल मांगे माफी

Tue, 18 Sep 2018 09:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Sep 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
Sukhpal Khaira said, Arvind Kejriwal apologizes to the people of Punjab
Sukhpal Singh Khaira - फोटो : फाइल फोटो

आम आदमी पार्टी के बागी सुखपाल खैरा गुट ने पुराने नेताओं से पार्टी द्वारा संपर्क किए जाने का स्वागत किया है। साथ ही मांग की है कि पहले सुच्चा सिंह छोटेपुर के खिलाफ साजिश करने वालों पर कार्रवाई की जाए। उनके साथ जो किया, उसके लिए माफी मांगी जाए। खैरा और कंवर संधू ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अब दिल्ली की लीडरशिप को पता चल गया है कि वे पिछले दो साल से जो कर रहे थे, वह गलत था। 

विज्ञापन


उसकी वजह से जिन नेताओं पर कार्रवाई की गई, अब उनसे संपर्क कर रहे हैं। पहले संजय सिंह, डॉ. धरमवीर गांधी के पास गए। अब पंजाब के नेताओं को कहा कि छोटेपुर को मनाओ। पर पहले अरविंद केजरीवाल को पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए कि हमने जो किया, गलत था। इन लीडर की तौहीन, इन पर कार्रवाई बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जो लोग नेताओं से संपर्क कर रहे हैं, पार्टी की हार के लिए वही जिम्मेदार हैं। जिस आदमी ने छोटेपुर का स्टिंग किया, उसने प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया था कि यह किसकी साजिश थी। 
विज्ञापन


पहले उन लोगों पर कार्रवाई की जाए। हमें खुशी है कि पंजाब में जो उनको समर्थन मिला, उसके बाद वे लोग पुराने नेताओं के पास जा रहे हैं। पंजाब के लोगों ने दबाव बना कर घर-घर जाने को मजबूर कर दिया। पहले यूज एंड थ्रो की सियासत होती थी। इन लोगों ने यूज, थ्रो एंड डिस्ट्रॉय की। छोटेपुर को ऐन चुनाव से पहले पार्टी से निकाल कर उनका करियर तबाह कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि बठिंडा कन्वेंशन में पास प्रस्तावों को मानने के बाद ही हाईकमान से कोई बातचीत होगी। खैरा ने कहा कि कई दिनों से चर्चा थी कि दिल्ली वालों चार विधायकों की ड्यूटी उनसे बातचीत के लिए लगाई है। लेकिन अब तक उनसे किसी ने भी बात नहीं की। तीन दिन पहले केजरीवाल जालंधर आए थे, वह भी सबको बुला सकते थे। खैरा ने कहा कि संधू, छोटेपुर से मिले हैं, उन्हें भी सर्व दलीय बैठक में बुलाया गया है।

बेअदबी पर बुलाई सर्व दलीय बैठक
सुखपाल खैरा ने कहा कि बेअदबी और फायरिंग में आरोपी सभी पुलिसकर्मियों को हाईकोर्ट से राहत मिल गई। कांग्रेस सरकार ने जानबूझ कर उन्हें ऐसा करने दिया। इस सरकार से प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और सुमेध सैनी पर कार्रवाई की क्या की जा सकती है। सरकार ने सीबीआई से केस वापस लेने को भी अब तक कुछ नहीं किया।


 इतने गंभीर मुद्दे पर सरकार संजीदा नहीं है। इसी लिए 21 को किसान भवन में सर्व दलीय बैठक बुलाई गई है। जिसमें कांग्रेस के तीन मंत्रियों नवजोत सिद्धू, तृप्त रजिंदर बाजवा, सुखजिंदर रंधावा और प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ को न्यौता दिया गया है। जो भाषण उन्होंने विधानसभा में दिए थे, उन पर कायम रहें। अकाली दल को नहीं बुलाया जा रहा है, क्योंकि वे खुद दोषी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed