फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhna Zone champion in Women Seniors Cricket, Rock Zone won in Under 19 Girls Cricket

Chandigarh News: वुमन सीनियर्स क्रिकेट में सुखना जोन चैंपियन, अंडर 19 गर्ल्स क्रिकेट में रॉक जोन ने मारी बाजी

Sat, 29 Jun 2024 05:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Sukhna Zone champion in Women Seniors Cricket, Rock Zone won in Under 19 Girls Cricket
चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल में खेले गए वुमन सीनियर्स के फाइनल मुकाबले में सुखना जोन ने टेरेस जोन पर तीन विकेट से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। टेरेस जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर्स 8 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। इसमें शिवानी ठाकुर (26) और सराह महाजन (23) रनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जवाब में सुमन राजपूत ने 33 रनों की अहम पारी खेलते हुए सुखना जोन को 20 वें ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम करवाया। विपक्ष टीम से गेंदबाज शिब्बी कुमार ने 4 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर गर्ल्स अंडर- 19 के फाइनल के रोचक मुकाबले में रॉक जोन ने सुखना जोन को नौ रनों से हराया। रॉक जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान गुलनाज ग्रेवाल के 40 रनों और दिवनिधि के 36 रनों के महत्वपूर्ण योगदान की बदौलत निर्धारित 20 ओवर्स में 153/4 रन बनाए। जवाब में विपक्ष टीम के सलामी बल्लेबाज दीप्ति वालिया के 42 रनों की बदौलत सुखना जोन को ठोस शुरुआत मिली, लेकिन रॉक जोन के कसी हुई गेंदबाजी के चलते सुखना जोन 144/4 रन ही जुटा सकी।
विज्ञापन



मल्टी डेज मुकाबले भी शुरू
शुक्रवार से ही अंडर-16 के मल्टी डेज मुकाबले शुरू हुए। कैंबवाला स्थित बाबा बालक नाथ क्रिकेट एकेडमी में खेले गए पहले मुकाबले के पहले दिन रोज जोन ने रॉक जोन के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए। इसमें सूरज (37) टॉप स्कोरर रहे जबकि कुशांक वर्मा ने 29 रन बनाए। बलजीत सिंह ने चार विकेट चटकाए। जवाब में रॉक जोन ने सात विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। कप्तान अकुल भनोट ने 88 साहिल ने 57 रन बनाए। वहीं, इसी फॉरमेट के दूसरे मैच में पीस जोन ने लेजर जोन के खिलाफ पहले दिन 227 रन बनाए। कृष्ण गोपाल गर्ग ने 54 रनों का योगदान दिया। लेजर जोन के यशजीत सिंह ने चार विकेट लिये। दिन का खेल खत्म होने तक लेजर जोन ने 71/2 रन बनाए। सचमन सिंह ने 25 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लांचिंग पेड क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे मैंस सीनियर्स के मुकाबलों में टेरेस जोन और प्लाजा जोन ने अपने मुकाबले जीते। पहले मुकाबले में रोज जोन ने निखिल शर्मा (87), नेहल पजनी (66) और तुषार जोशी (44) के दम पर 309/7 रन बनाए। जवाब में कप्तान मनन वोहरा की ताबड़तोड़ 161 रनों की पारी और गुरेन्द्र सिंह (104) के शतक के चलते दिये लक्ष्य को 47वें ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर पार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed