{"_id":"5d59b8d88ebc3e899a567cf7","slug":"sukhna-lake-water-level-increase-chandigarh-news-pkl3478254160","type":"story","status":"publish","title_hn":"1162 फुट के पार पहुंचा लेक का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1162 फुट के पार पहुंचा लेक का जलस्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में बीते दो दिन से हो बारिश से सुखना लेक का वाटर लेवल 1162 फुट को पार कर गया है। अगर रात में बारिश इसी प्रकार से हुई तो लेक का वाटर लेवल और तेजी से बढ़ सकता है। लेक का वाटर लेवल 1164 फुट पहुंचते ही सुखना रेगुलेटरी एंड के गेट खोल दिए जाएंगे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले साल 2018 में भी सुखना लेक के गेट खोले गए थे।
चंडीगढ़ और इसके आसपास लगातार हो रही भारी बारिश के बाद से जहां सिटी में पारा गिरा है, वहीं लेक का जलस्तर काफी बढ़ गया है। बीते दो दिन से हो रही बारिश के बाद लेक का जलस्तर 3.5 फुट तक बढ़ गया है। शुक्रवार को सुखना लेक का वाटर लेवल 1158.5 फुट था। शनिवार को लेक का वाटर लेवल 1160 फुट का तक पहुंच गया था। रविवार को इसमें करीब दो फुट की बढ़ोतरी हो गई। अब लेक का वाटर लेवल 1162 फुट को पार कर गया है।
जानकारी के मुताबिक वाटर लेवल 1163 फुट पार करते ही लेक के गेट खोलने की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। 1164 फुट पर लेवल आते ही सुखना लेक के गेट खोल दिए जाएंगे। पिछले साल सुखना लेक में रिकॉर्ड वाटर लेवल दर्ज किया गया था। उन दिनों हुई बारिश की वजह से सुखना का लेवल 1164 फुट तक पहुंच गया था। अच्छी बारिश के चलते सुखना रेगुलेटरी एंड का गेट खोलना पड़ा था। इससे पहले 2008 सुखना में 1163 फुट वाटर लेवल दर्ज किया गया था। वहीं, यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद का कहना है कि हम लगातार सुखना लेक के वाटर लेवल पर नजर बनाए हुए हैं।