फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhjinder Singh Randhawa targeted Captain Amarinder Singh

रंधावा का अमरिंदर पर हमला: कहा- गद्दारी में यह परिवार सबसे आगे, उनकी पत्नी को कांग्रेस से निकाला जाना चाहिए

Fri, 20 Jan 2023 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Jan 2023 12:43 AM IST
सार

राहुल गांधी की यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में रंधावा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बारे में कहा कि कैप्टन को अब तक जो भी मिला है वह कांग्रेस से ही मिला है। वह अपने दम पर पटियाला में ही चुनाव लड़ लें तो जमानत नहीं बचा पाएंगे। कैप्टन पर रंधावा ने कहा- आप पहले मुगलों के गुलाम थे।

विज्ञापन
Sukhjinder Singh Randhawa targeted Captain Amarinder Singh
सुखजिंदर सिंह रंधावा व कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घटना से पंजाब के पूर्व कांग्रेस मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा काफी गुस्से में हैं। उन्होंने बुधवार को इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मनप्रीत बादल और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा।

विज्ञापन


रंधावा ने कैप्टन को चुनौती दी है कि वह अपने दम पर पटियाला लोकसभा सीट जीतकर दिखाएं। उन्होंने यह भी कहा कि कैप्टन की पत्नी परनीत कौर को कांग्रेस से बाहर किया जाना चाहिए। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में रंधावा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बारे में कहा कि कैप्टन को अब तक जो भी मिला है वह कांग्रेस से ही मिला है। वह अपने दम पर पटियाला में ही चुनाव लड़ लें तो जमानत नहीं बचा पाएंगे। कैप्टन पर रंधावा ने कहा- आप पहले मुगलों के गुलाम थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आपका परिवार उनकी झोलियां उठाता रहा। केवल आपके परिवार ने ही महाराजा रणजीत सिंह का साथ नहीं दिया, वरना आज पंजाब का इतिहास कुछ और होता। रंधावा ने आगे कहा कि गद्दारी में यह परिवार सबसे आगे रहा है। यह परिवार अंग्रेजों का भी पिट्ठू रहा। पता नहीं कांग्रेस की क्या मजबूरी थी, जो इस परिवार को आगे लाए। कैप्टन को मेरी चुनौती है कि पटियाला से चुनाव लड़कर दिखाएं।

रंधावा ने मनप्रीत बादल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल को शर्म आनी चाहिए। पंजाब के लोगों को धोखा देते रहे और खजाना खाली होने का ढिंढोरा पीटकर कांग्रेस की छवि खराब करते रहे। रंधावा ने मनप्रीत बादल के कांग्रेस छोड़ने का स्वागत किया और कहा कि इन्हें पहले ही कांग्रेस छोड़ देनी चाहिए थी। रंधावा ने कहा कि मनप्रीत बादल समेत कांग्रेस को छोड़कर जाने वाले सभी नेताओं को भाजपा को टिकट देनी चाहिए ताकि जनता के बीच इन्हें अपनी हैसियत का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed