फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhdev Singh Dhindsa on arvind kejriwal as punjab cm candidate

'पंजाब में हरियाणवी सीएम मंजूर नहीं, ऐसा हुआ तो पानी चला जाएगा हरियाणा'

Wed, 11 Jan 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Jan 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Sukhdev Singh Dhindsa on arvind kejriwal as punjab cm candidate
Parminder Singh Dhindsa - फोटो : File Photo
शिरोमणि अकाली दल ने कहा है कि हरियाणा के किसी भी व्यक्ति को पंजाबी अपना मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहेंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से अरविंद केजरीवाल को पंजाबियों पर मुख्यमंत्री के रूप में लादने का कोई भी प्रयास सफल नहीं होगा।
विज्ञापन


शिअद मुख्यालय में बुधवार को सासंद व पार्टी के महासचिव सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खुले तौर पर अरविंदर केजरीवाल को पंजाब का सीएम प्रोजेक्ट कर उन 43 जांबाजों की शहादत को नजरअंदाज कर दिया, जिन्होंने पंजाबी सूबा बनाने के लिए कुर्बानी दी थी। इस मौके पर मौजूद सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में शुरुआत से ही अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय नहीं कर सकी है। पंजाब में आप के नेताओं ने एक बाहरी व्यक्ति के आगे घुटने टेक दिए हैं। 
विज्ञापन


चंदूमाजरा ने कहा कि आप नेतृत्व हरियाणवी केजरीवाल की उम्मीदवारी स्वीकार कर सकता है, लेकिन पंजाबी इसे स्वीकार नहीं करेंगे। हम एसवाईएल के मुद्दे पर लड़ रहे हैं, जबकि केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दाखिल कर कहा था कि नहर बनाई जानी चाहिए, ताकि हरियाणा के रास्ते दिल्ली को पानी मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'आप नहीं जीतेगी तो शिअद को डर कैसा'

Sukhdev Singh Dhindsa on arvind kejriwal as punjab cm candidate
सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा - फोटो : File Photo
चंदूमाजरा ने कहा कि कल हो सकता है कि केजरीवाल अपने प्रदेश के हित में पंजाब के हितों को अनदेखा कर दे और एसवाईएल का पानी हरियाणा को दिला दे। यह पूछे जाने पर कि जब पंजाब सरकार विधानसभा में कानून पारित कर एसवाईएल का मुद्दा समाप्त कर चुकी है तो केजरीवाल हरियाणा को पानी कैसे दे सकेंगे, चंदूमाजरा ने कहा कि विधानसभा में फिर से नया कानून भी बनाया जा सकता है।

ढींढसा ने कहा कि आप नेता खामोशी से सारी प्रक्रिया को असहाय होकर देख रहे हैं, क्योंकि पार्टी में किसी की सुनी नहीं जाती। उन्होंने कहा कि यह सच्चाई है कि आप ने 52 बाहरी लोगों को राज्य में जोनल इंचार्ज बनाया है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री के सलाहकार मनजिंदर सिंह सिरसा और शिअद अध्यक्ष के मीडिया एडवाइजर जंगवीर सिंह भी मौजूद थे।

'आप नहीं जीतेगी तो शिअद को डर कैसा'
शिअद मुख्यालय में बुधवार को प्रैस कांफ्रेंस के दौरान सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा और सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा पत्रकारों के सवालों में उलझकर रह गए। दोनों शिअद सांसद जहां केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने से पंजाब को होने वाले खतरे गिना रहे थे, वहीं उनसे पूछा गया कि जब शिअद यह मान रही है कि पंजाब में आप पांच सीटों से अधिक नहीं जीतेगी तो केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने को लेकर पार्टी को किस बात का डर है? ढींढसा ने कहा कि पार्टी को डर नहीं है, सिर्फ यही चिंता है कि आप बाहरी व्यक्ति को पंजाबियों पर लादने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed