फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Singh Badal reached Kapurthala to convince Bibi Jagir Kaur

Punjab News: सुखबीर बादल ने किया CAA का समर्थन, बीबी जागीर कौर को मनाने कपूरथला पहुंचे

Thu, 14 Mar 2024 06:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Mar 2024 06:04 PM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल गुरुवार को कपूरथला पहुंचे। इस दौरान सुखबीर ने आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप के पास चेहरे नहीं बचे हैं। यही वजह है कि मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। सुखबीर बादल ने भाजपा और बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर भी अपनी बात रखी। 

विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal reached Kapurthala to convince Bibi Jagir Kaur
Punjab News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से नाराज चल रहे नेताओं को मनाने का दौर जारी है। इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल कपूरथला स्थित बीबी जागीर कौर के घर पहुंचे। सुखबीर बादल ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर माथा भी टेका। वहीं बीबी जागीर के साथ सुखबीर सिंह बादल ने गुरुद्वारा साहिब में अरदास की और कहा कि आज पूरा परिवार परिवार इकट्ठा हो गया है।

विज्ञापन


सुखबीर बादल ने कहा कि वह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का समर्थन करते हैं। इस कानून के कारण अफगानिस्तान के सिख समुदाय और  बाकी देशों से आए अन्य धर्म के लोगों को भारत में नागरिकता मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल बेतुकी बातें करने में माहिर हैं और उन्हें सिख समुदाय के लोगों से किसी तरह की हमदर्दी नहीं है। 
विज्ञापन


दूसरी और आम आदमी पार्टी ने आज आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। उनके पास चुनाव लड़ने के लिए कोई चेहरा नहीं है। यही वजह है कि उन्होंने अपने ही कैबिनेट के पांच मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है। सुखबीर ने कहा कि उनके कैबिनेट मंत्रियों ने पंजाब के लोगों के साथ विश्वास घात किया और लूट मचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा-अकाली दल गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को लेकर कहा कि उन्होंने गठबंधन नहीं तोड़ा बल्कि बीएसपी ने ही उनके साथ गठबंधन तोड़ा है। 

आप चौथे स्थान पर होगी, उम्मीदवारों की जमानत होगी जब्त

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आप पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं कल केजरीवाल का बयान सुन रहा था। वह बहुत चतुर हैं। जब उन्होंने पहली बार आप के अनुकूल माहौल देखा तो "एक मौका दो केजरीवाल को नारा दिया और श्रेय ले लिया। मगर जब उन्हें पता चला कि सरकार बेकार है और सीएम ने नुकसान किया है तो उन्होंने अगला प्रचार भगवंत मान के नाम पर किया। फर्क देखिए। इससे पता चलता है कि उन्होंने मान लिया है कि उम्मीदवार अपनी जमानत जब्त कर लेंगे। आप देखेंगे कि AAP चौथे स्थान पर रहेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed