फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir said on Facebook, will start early in the new Mohali bus stand

फेसबुक पर बोले सुखबीर, जल्दी शुरू होगा मोहाली का नया बस स्टैंड

Thu, 08 Dec 2016 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Dec 2016 05:11 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir said on Facebook, will start early in the new Mohali bus stand
सुखबीर सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला

भले ही फेज-छह में बन रहे बाबा बंदा सिंह बहादुर आईएसबीटी का शुभारंभ तीन बार टल चुका है। इसी बीच डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल इस मामले में खुद आगे आए हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल फेसबुक  पेज पर बस स्टैंड की करीब आठ फोटो अपलोड की है। 

विज्ञापन


साथ ही लिखा है कि जल्दी ही बस स्टैंड लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। जो पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के बीच के सफर को आसान करेगा। जानकारी के मुताबिक मौजूदा अकाली भाजपा सरकार ने 2009 में बाबा बंदा सिंह बहादुर आईएसबीटी बनाने का शुभारंभ किया था। 
विज्ञापन


करोड़ों की लागत से बनने वाले इस बस स्टैंड की विशेषता यह है कि  यह बस स्टैंड एयरपोर्ट की तर्ज पर बना है। उत्तरी भारत का यह एक इकलौता बस स्टैंड जो फुल ऐसी रहेगा। इसकी छत पर हेलीकॉप्टर उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

2011 में बनकर तैयार होना था बस स्टैंड

Sukhbir said on Facebook, will start early in the new Mohali bus stand
सुखबीर सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला

वहीं, शॉपिंग मॉल, सिनेमा  जैसी सुविधाएं भी लोगों को मिलेंगी। यह बस स्टैंड 2011 बनकर तैयार होना था। लेकिन मैटेरियल न मिलने व विधानसभा चुनाव के चलते काम की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। 

पेमेंट को लेकर विवाद होने से काम अधर में लटक गया था। इसके बाद कंपनी को नोटिस तक जारी हुए। जिसके बाद काम ने फिर रफ्तार पकड़ी थी। वहीं, इसके बाद सरकार ने पहले सितंबर फिर 24 नवंबर को बस स्टैंड शुरू करने की योजना बनाई थी। 

लेकिन मोदी की रैली के चलते काम अधर में लटक गया था। इसके बाद छह दिसंबर की तिथि तय की गई। लेकिन मोगा रैली व सर्बत खालसा के चलते उक्त तिथि भी कैंसिल कर दी गई थी। जिसके बाद अब अभी तक नई तारीख घोषित नहीं की गई है। ऐसे में सुखबीर बादल ने फेसबुक पर इस तरह लिखकर लोगों को बड़ी राहत की खबर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed