फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Badal targets on Punjab Government in Muktsar

मुक्तसर में सुखबीर बादल बोले- सरकार इतने टैक्स लगा रही है तो फिर खजाना कैसे खाली

Sun, 22 Dec 2019 07:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Dec 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir Badal targets on Punjab Government in Muktsar
सुखबीर बादल

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नशा तस्करों के साथ मिलीभगत है। कांग्रेस ने पुलिस को खुली छूट दे रखी है कि नशा तस्करों और गैंगस्टरों को कुछ नहीं कहना है। यह इस बात का सबूत है कि पुलिस भी कांग्रेस के दबाव में काम कर रही है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के कहने पर पुलिस शिअद कार्यकर्ताओं पर झूठे पर्चे दर्ज कर रही है। 

विज्ञापन


इसका हिसाब शिअद सरकार आने पर लिया जाएगा। सरकार बनते ही पहला काम झूठे पर्चे दर्ज करने वाले पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करना होगा। ऐसे अफसरों से सरकार बनने के पहले महीने ही हिसाब लिया जाएगा और उन्हें नौकरी से निकाला जाएगा। सुखबीर रविवार को गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के भाई महा सिंह हॉल में आयोजित शिअद की बैठक में पहुंचे थे। 
विज्ञापन


यह बैठक दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चालीस सिंहों की याद को समर्पित मेला माघी मौके शिअद की ओर से होने वाली कांफ्रेंस की तैयारियों के लिए रखी गई थी। बैठक में करीब एक बजे पहुंचे सुखबीर बादल सवा एक बजे ही चले गए। करीब दस मिनट के अपने भाषण में सुखबीर बादल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मेला माघी कांफ्रेंस में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार खजाना खाली होने का रोना रो रही है। सरकार इतने टैक्स लगा रही है तो फिर खजाना खाली कैसे हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बादल के जीवन पर शिअद प्रकाशित करेगा पुस्तक

सुखबीर बादल ने कहा कि शिअद की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जीवन पर पुस्तक प्रकाशित की जाएगी। इस पुस्तक में प्रकाश सिंह बादल के सियासी जीवन से शुरू से लेकर अब तक के सफर से जुड़ी तस्वीरें प्रकाशित होंगी। साथ ही पुराने बुजुर्ग साथियों के साथ भी उनकी तस्वीरें इस पुस्तक में शामिल की जाएंगी। 

विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी ने सुखबीर बादल का बैठक में पहुंचने पर स्वागत किया। मंच संचालन विधायक बरकंदी के निजी सचिव बिंदर गोनियाना ने किया। इस मौके पर जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, पूर्व विधायक मनतार बराड़, हरप्रीत कोटभाई, रिपजीत सिंह बराड़, हरदेव सिंह नोनी मान, नगर काउंसिल अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी, शिअद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश गिरधर काला, हीरा सिंह, जगवंत सिंह लंबी, परमिंदर पाशा, पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश पठेला गोरा, मंडल अध्यक्ष तरसेम गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप गिरधर, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी गिरधर, रविंदर कटारिया, कश्मीरा सिंह, शाम लाल, नवदीप कौर और हीरा सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed