{"_id":"5c7fdbffbdec2213eb736cca","slug":"sukhbir-badal-target-on-navjot-singh-sidhu-on-air-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल का नवजोत सिद्धू पर निशाना, कहा- बताएं, वह हिंदुस्तानी या पाकिस्तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर बादल का नवजोत सिद्धू पर निशाना, कहा- बताएं, वह हिंदुस्तानी या पाकिस्तानी
Wed, 06 Mar 2019 09:51 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला। बादल ने कहा कि भारतीय फौज का मजाक उड़ा रहे सिद्धू जल्द ही स्पष्ट करें कि वह पाकिस्तानी हैं या हिंदुस्तानी। इतना ही नहीं सिद्धू पंजाब के कैप्टन के बजाए राहुल गांधी को कैप्टन मानते हैं। सुखबीर राजपुरा में शिअद-भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे थे।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते हुए बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों को गुमराह कर सरकार बना ली और दो वर्ष बीत जाने के बाद भी चुनावी वादे पूरे नहीं किए। इससे लोगों में भारी निराशा है और वह लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कैप्टन ने गुटका साहिब पर हाथ रखकर झूठी सौगंध खाई थी। कहा था कि वह पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त कर देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में कमर कस लेने की अपील की। इस मौके पर पूर्व विधायक हरप्रीत कौर मुखमैलपुर, भाजपा जिला प्रधान नरेन्द्र नागपाल, पार्षद हरदेव सिंह कंडेवाला, अजायब सिंह मुखमैलपुर, भाजपा युवा नेता तरूण खुराना, पार्षद अरविन्द्रपाल राजु, पूर्व नगर काउंसिल प्रधान प्रवीन छाबड़ा, सीनियर अकाली नेता महिन्द्र पप्पु, नरेश धीमान, अनिल असीजा, जगीर सिंह, सुखविन्द्र सुखी, अशोक अलूणा, बलविन्द्र सिंह नेपरां मौजूद रहे।
विज्ञापन