{"_id":"5b8e92d1867a55487c0c2429","slug":"sukhbir-badal-s-political-rally-in-abohar-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाखड़ की चुनौती पर अबोहर में कर रहा हूं रैली, समय आने पर लिया जाएगा हिसाब: सुखबीर बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखड़ की चुनौती पर अबोहर में कर रहा हूं रैली, समय आने पर लिया जाएगा हिसाब: सुखबीर बादल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
Updated Wed, 05 Sep 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
अबोहर में सुखबीर सिंह बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की चुनौती के चलते ही वह अबोहर में रैली कर रहे हैं। उन्होंने कहा मैं जाखड़ के पैतृक गांव भी जाऊंगा। सुखबीर अबोहर की अनाज मंडी में 9 सितंबर को प्रस्तावित रैली की तैयारी को लेकर यहां पहुंचे थे। वह रैलीस्थल अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।
सुखबीर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अपनी हार से घबराए सुनील जाखड़ ने गरीबों व व्यापारियों पर नाजायज पर्चे करवाए हैं, उनका समय अपने पर हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने रंजीत सिंह दादूवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पंजाब की पंथक एकता को दोफाड़ करना चाहते हैं। उन्होंने गांधी परिवार को पंजाब का दुश्मन बताते हुए कहा कि इन्होंने ही श्री दरबार साहिब में हमला कराया।

25 वर्षों में प्रकाश सिंह बादल के दामन पर नहीं लगा दाग
अबोहर में सुखबीर सिंह बादल की रैली
सुखबीर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 25 वर्ष पंजाब की सेवा की है। आज तक किसी ने उनके दामन पर दाग नहीं लगा पाया। वहीं जस्टिस रंणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में उन पर लांछन लगाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 9 सितंबर को अनाज मंडी में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जाखड़ की चुनौती का जवाब दें।
इस मौके पर सतिंद्रजीत सिंह मंटा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी, हल्का बल्लूआना के पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी, अबोहर के विधायक अरुण नारंग, शिअद शहरी सर्कल अध्यक्ष सुरेश सतीजा, पूर्व सर्कल प्रधान अशोक आहूजा, जत्थेदार कौर सिंह बहाववाला, हरचरण सिंह पप्पू, गुरलाल सिंह दानेवालिया, पिरथी सरपंच, अजीत पाल सिंह रिंकू, एडवोकेट अश्विनी झूथरा, रोहित झांब, गुरविंद्र सिंह लाऊ जाखड़, यूथ अकाली नेता हरपाल सिंह, गुरपाल सिंह ग्रेवाल, प्रेम वलेचा, सवि काठपाल, हरिंद्र सिंह हैरी, अशोक छाबड़ा, दलजीत सिंह तिन्ना, पूर्व नगर परिषद प्रधान शिवराज गोयल, जसविंद्र सिंह जस्सी, संदीप गिल्होत्रा, दलीप बिश्रोई, वरिन्द्र मलेठिया, डा. ऋषि नारंग, पटेल घुल्ला, आर. डी. बिश्रोई, महेन्द्र बठला, दीपक खुराना आदि मौजूद थे।