फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Badal Raid in Mohali Police Station at Late Night

आधी रात को फिर थाने पहुंच गए सुखबीर, हड़कंप

Thu, 19 Feb 2015 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 19 Feb 2015 02:35 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir Badal Raid in Mohali Police Station at Late Night

फेज-1 थाने में मंगलवार को देर रात उस समय अफरातफरी मच गई जब अपनी पर्सनल कार में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल थाने पहुंच गए। थाने पहुंचते ही डिप्टी सीएम सीधे मुंशी रूम में गए।

विज्ञापन


जैसे ही डिप्टी सीएम वहां पहुंचे मुंशी ने डिप्टी सीएम सुखबीर को सेल्यूट किया। इसके बाद उन्होंने नाइट मुंशी से पूछा कि ड्यूटी पर कितने मुलाजिम हैं।

इसी बीच एसएचओ सहित सभी मुलाजिम मुंशी रूम में आ गए। इसके बाद डिप्टी सीएम ने थाने का राउंड लिया। इसके बाद वे वहां से निकले गए। सुखबीर बादल लगभग सात मिनट थाने में रुके।
विज्ञापन

पहले भी दो बार कर चुके हैं दौरा

Sukhbir Badal Raid in Mohali Police Station at Late Night

जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम मंगलवार-बुधवार रात करीब 12.15 बजे के करीब अपनी कार में थाने आए थे। हालांकि शहर में डिप्टी सीएम के राउंड लेने की सूचना पुलिस को लग गई थी। इसलिए शहर के सभी थानों की पुलिस ने अपने एरिया में नाके लगा दिए थे। हर थाने के एसएचओ को चिंता सता रही थी कि आखिर न जाने डिप्टी सीएम कहां पहुंच जाएं।

देर रात वह फेज-1 के थाने में पहुंचे। इस दौरान वह करीब पांच मिनट तक रुके। इसके बाद वह वहां से निकल गए। जिक्रयोग है कि इससे पहले भी दो बार डिप्टी सीएम उक्त थाने का रात को दौरा कर चुके हैं।

13 नवंबर की रात जब वह थाने में पहुंचे तो उस समय एसएचओ सहित पांच मुलाजिम गैर हाजिर पाए गए थे। जिन्हें मौके पर ही सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद जनवरी में डिप्टी सीएम उक्त थाने में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुलाजिमों से पूछा था कि थाने में गाड़ियों का ढेर क्यों लगा है। इसके बाद वह थाने से चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed