फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sukhbir badal, punjab aap, aam admi party, akali dal govt, punjab politics, ludhiana, pathankot

'दिल्ली वालों को पंजाब से कोई हमदर्दी नहीं, सबका मकसद वोटबैंक'

Tue, 19 Apr 2016 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना/पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना/पठानकोट Updated Tue, 19 Apr 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
sukhbir badal, punjab aap, aam admi party, akali dal govt, punjab politics, ludhiana, pathankot
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आम आदमी पार्टी पर तीखा वार किया। उन्होंने मंगलवार को लुधियाना के किंग्सविला रिसार्ट में कारोबारियों को संबोधित करते हुए प्योर चुनावी भाषण दिया। एक तरफ सुखबीर ने अकाली भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि जो दिल्ली वाले झाड़ू लेकर आ रहे हैं, उनको पंजाब से कोई हमदर्दी नहीं है, उनका मकसद केवल वोट हासिल करना है। जबकि अकाली दल तुहाडा अपणा है, मां पार्टी है, दिल की धड़कन है, तुसी साडा साथ देणा, एन्नी तरक्की करावांगे कि देखदे रह जाओगे।
विज्ञापन


सुखबीर लुधियाना में भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। वहां पर उन्होंने छोटे कारोबारियों को बीमा के स्मार्ट कार्ड भी वितरित किए। विरोधी बदनाम करते हैं कि 70 फीसदी पंजाबी नशा करते हैं। जबकि एम्स ने अभी एक रिपोर्ट दी है, उसमें साफ लिखा है कि  केवल आधा फीसदी पंजाबियों ने नशा ट्राई किया होगा। पंजाब से ज्यादा दिल्ली, महाराष्ट, गोवा इत्यादि के लोग ले रहे हैं। पंजाब में नशा पैदा नहीं होता, पाकिस्तान से आता है। पुलिस रोज पकड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने कहा कि वे मुंबई औद्योगिक घरानों के पास निवेश के लिए गए। उद्यमी निवेश के लिए तैयार रहे, लेकिन उन्होंने युवाओं के नशे की बात भी पूछी। इस तरह से विपक्ष ने पंजाब के युवाओं को बदनाम कर रखा है। पंजाब के कंगाल होने की बात की जाती है, यदि पंजाब कंगाल होता तो हजारों करोड़ के विकास कार्य न होते। आने वाले वक्त में पंजाब की सड़कों पर 25 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पांच हजार करोड़ गांवों की सड़कों एवं गलियों के लिए खर्च होंगे।

सुखबीर बोले कि सभी राज्य एवं देश कर्ज लेते हैं। देश में सबसे कम कर्ज पंजाब पर है। चार माह में 200 स्किल सेंटर खुलेंगे। हर साल एक लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। उद्योग व्यापार जगत को हर तरह की सुविधाएं दी। इंस्पेक्टरी राज से मुक्त किया। 

पठानकोट में होगे विश्व कबड्डी कप के मैच: सुखबीर
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि पठानकोट में बन रहे स्टेडियम में भी विश्व कबड्डी कप के मैच कराए जाएंगे। इसके अलावा रणजीत सागर डैम क्षेत्र को भारत के सब से बड़े टूरिस्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री यहां व्यापारियों को भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना के कार्ड बांटने गुरकरतार फार्म पहुंचे थे।

यहां उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी प्रकार का नशा पैदा नहीं होता है। सभी प्रकार का नशा पाकिस्तान व अफगानिस्तान से आता है। सुखबीर ने कहा रणजीत सागर डैम क्षेत्र को भारत के सब से बड़े टूरिस्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा।  


उन्होंने कहा कि इस वर्ष होने विश्व कबड्डी कप के मैच पठानकोट में बन रहे आधुनिक खेल स्टेडियम में भी कराए जाएंगे। उन्होंने बताया आने वाले माह में जिला पठानकोट की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संगत दर्शन किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed