फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sukhbir badal in progressive punjab investers summit 2015

प्रोग्रेसिव समिट 2015: पंजाब के विकास के लिए 8 बड़े ऐलान

Thu, 29 Oct 2015 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 29 Oct 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
sukhbir badal in progressive punjab investers summit 2015

प्रोग्रेसिव पंजाब इनवेस्टर्स समिट 2015 में उपमुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए। सुखबीर बादल ने कहा कि उद्योगपतियों को हर तरह की सुविधाएं देने के लिए भविष्य में भी उनके दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा कि पोलैंड के मंत्री सहित नौ देशों के प्रतिनिधियों का समारोह में शामिल होना बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन


साल 2013 के सम्मेलन का जिक्र करते हुए सुखबीर ने कहा कि उस दौरान 65000 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे, जिनमें से 60 फीसदी का रूपांतरण हुआ। अभी तक प्रदेश को 41,187 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन


फूड प्रोसेसिंग में अव्वल राज्य होगा पंजाब
बादल ने कहा कि पंजाब अनाज पैदा करने वाले राज्यों के रूप में पहचाना जाता है। जबकि वह महसूस करते हैं कि प्रदेश अनाज उत्पादन का ज्यादा मूल्य पैदा करने के लिए फूड प्रोसेसिंग में प्रथम राज्य बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में कृषि उत्पादन के लिए कच्चा माल भारी मात्रा में मिल जाता है, जिसके चलते एग्रो प्रोसेसिंग उद्योग को वैट, केंद्रीय सेल टैक्स व खरीद टैक्स से मुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

बादल ने यह भी घोषणा की कि पंजाब देश का पहला इस तरह का राज्य होगा, जिसमें आने वाले वर्ष के जनवरी माह में सभी गांवों, सरकारी स्कूल व सरकारी अस्पतालों को 4जी की सुविधा से जोड़ा जाएगा।

इंस्पेक्टर राज के अंत की घोषणा की

sukhbir badal in progressive punjab investers summit 2015

सुखबीर बादल ने राज्य में इंस्पेक्टर राज के अंत की घोषणा करते हुए कहा कि हम भारतीयों को यह सिस्टम अंग्रेजों से विरासत में मिला, क्योंकि अंग्रेज हम पर विश्वास नहीं करते थे। अब यहां स्व-घोषणा और तृतीय पक्ष निरीक्षण प्रणाली शुरू कर दी गई है। भविष्य में श्रम या प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से कोई भी निरीक्षक कारखानों का दौरा नहीं करेगा।

बादल ने कहा कि पंजाब के भौतिक बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में खासे प्रयास हुए हैं। पंजाब में तीन घरेलू हवाई अड्डों के अलावा दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। अगले 18 महीनों में राज्य के सभी कस्बों को 21,349 करोड़ रुपये की लागत से 4-6 लेन राजमार्गों के साथ जोड़ा जाएगा।

साल 2013 में पहली बार आयोजित हुए निवेश सम्मेलन की सफलता में किए गए सभी पांच वादों को पूरा किया गया है। इनमें व्यापार को आसान बनाना, अच्छी कनेक्टिविटी, औद्योगिक पार्क, बिजली सरप्लस राज्य और शहरी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे का विकास शामिल हैं।

फार्म टूरिज्म का अनोखा मॉडल
पंजाब ने फार्म टूरिज्म का मॉडल प्रवासी भारतीयों को सुपुर्द करते हुए पंजाबी संस्कृति के साथ सांझ डालने का प्रयत्न किया है। फार्म टूरिज्म ग्रामीण स्थिति, ग्रामीण संस्कृति व पंजाबी खाने से पंजाबी माहौल प्रदान करेगा।

पोलैंड-पंजाब लिखेंगे औद्योगिक विकास की इबारत
पंजाब व पोलैंड के बीच औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए आपसी समझौता होने से एक नए अध्याय की शुरुआत का दावा प्रदेश सरकार ने किया है। पोलैंड पंजाब में कृषि फूड प्रोसेसिंग व नई टेक्नोलॉजी को उत्साहित करेगा। पोलैंड के सचिव इकॉनोमिक डेवलपमेंट वीटोल्ड जर्सी ने कहा कि भारत के अन्न भंडार में पंजाब सबसे अधिक योगदान है। पोलैंड ने पंजाब व लबलिन के साथ एमओयू किया है, जिससे व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा।

एफडीआई की स्वीकृति का किया स्वागत

sukhbir badal in progressive punjab investers summit 2015

निवेशकों ने एनडीए सरकार की ओर से हवाई व रक्षा क्षेत्र में एफडीआई की स्वीकृति विषय पर तकनीकी सेशन में इसका स्वागत किया। सेशन की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग एवं वाणिज्य करण अवतार सिंह ने की। सेशन का मुख्य विषय उत्पादन के लिए नए विकास मार्ग था।

विश्व बैंक ने पंजाब को दी मान्यता
सुखबीर ने कहा कि विश्व बैंक और केंद्र ने पंजाब को व्यापार की पहल करने की सुविधा शुरू करने वाले सबसे अच्छे राज्य की मान्यता दी है। इसमें पंजाब अन्य राज्यों से आगे हैं। पंजाब में आज सरप्लस बिजली है। बादल ने कहा कि मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

दो हजार सेंटर देंगे डेढ़ लाख युवाओं को ट्रेनिंग
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने समिट में बताया कि प्रदेश में 2000 स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किए गए हैं जिनमें हर साल 1.5 लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। 35 मिनट की प्रस्तुति के दौरान सुखबीर ने कहा कि आने वाले कुछ ही समय में पूरा पंजाब 4जी कनेक्टिविटी से जुड़ जाएगा और इस सुविधा वाला देश का पहला राज्य होगा।

साथ ही खुलासा किया कि सरकार लुधियाना में एकीकृत फूड पार्क, फगवाड़ा में एक ग्रीन टेक वैली और मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल) सुविधा जैसे प्रोजेक्ट लगाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed