{"_id":"f93dbd3158b03553b269d1d1fe127121","slug":"sukhana-lake-police-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखो, पुलिस का काम, सुखना पर खुद लगा रही जाम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखो, पुलिस का काम, सुखना पर खुद लगा रही जाम!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Apr 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखना लेक के सामने के रोड पर पुलिस ने ही ट्रैफिक अव्यवस्था पैदा कर दी है। खासकर शनिवार और रविवार को इसकी वजह से शाम के समय सड़क पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन
यूटी गेस्ट हाउस के पास हीरा चौक की तरफ से लेक तक आने के रास्ते पर पुलिस ने खुद बाधा खड़ी कर रखी है। वैसे लेक के सामने सड़क पर पैदल यात्रियों के लिए ट्रैफिक लाइट्स भी लगी हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद हर शनिवार और रविवार को शाम के समय जब सबसे ज्यादा भीड़ होती है, सड़क पर बेरिकेड्स लगाकर दोनों ओर से आधी से ज्यादा सड़क बंद कर दी जाती है।
दोनों तरफ के वाहन चालकों को निकलने के लिए बस एक लेन बचती है। इससे लंबा जाम लगा रहता है। यूटी गेस्ट हाउस के साथ हरियाणा गवर्नर हाउस भी है।
ऐसे बिगड़ती है स्थिति
पेड पार्किंग के पास ही पुलिस बेरिकेड्स लगाती है। इस एक मात्र पार्किंग का एक ही प्रवेश द्वार होने और सड़क पर भी निकलने की एक ही लेन बचने से जाम लग जाता है।
विज्ञापन
पार्किंग से निकलने वाले और आने वाले वाहन आमने-सामने फंस जा सकते हैं। लेक क्लब की अलग पार्किंग है मगर यह आम लोगों के लिए नहीं है। खास बात यह है कि पास में ही ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रहती है, इसके बावजूद जाम लगा रहता है।
पुलिस का तर्क
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार शनिवार और रविवार को सुखना लेक पर भीड़ काफी बढ़ जाती है। पार्किंग से लेक तक पैदल जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए बेरिकेड्स लगाकर सड़क को बंद किया जाता है।
दूसरी ओर लोगों का तर्क है कि जब पैदल यात्रियों के लिए ट्रैफिक लाइट्स लगी हैं तो उसका ही पालन करवाया जाना चाहिए। बेरिकेड्स लगाकर समस्या क्यों पैदा की जा रही है।
अतिक्रमण हाटने पर ध्यान नहीं
इस सड़क के किनारे परअतिक्रमण भी है। यहां पर मिलीभगत से फड़ियां लगवाई जाती हैं। इससे न सिर्फ पैदल चलने वाले लोगों को बल्कि ग्राहकों की भीड़ से वाहन चालकों को भी समस्या होती है।
सुखना लेक की सड़क पर शनिवार और रविवार को बेरिकेड्स लगने से वाहन चालकों को जाम में फंसने के लिए विवश किया जाता है। लेक पर पार्किंग स्थलों की संख्या भी बढ़ानी चाहिए।
-सुनील भारद्वाज, ट्रैफिक मार्शल