फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suicide note of resident doctor who tried to commit suicide in Chandigarh gone viral

Chandigarh: आत्महत्या का प्रयास करने वाले PGI डॉक्टर का सुसाइड नोट वायरल, लिखा-मां, जीते जी कोमा में हूं

Thu, 20 Jul 2023 10:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 10:51 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल सुसाइड नोट में लिखा है-मेरे सीनियर ने प्रताड़ित कर जीते जी मुझे कोमा में भेज दिया है। अब मैं टूट चुका हूं। मम्मी मुझे माफ करना। मैं अपने आप को खत्म करने जा रहा हूं। खुद को खत्म करने के लिए मैं अस्पताल की छठी मंजिल से कूदने वाला था लेकिन गिरकर घायल होने के डर से मैं कूदने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

विज्ञापन
Suicide note of resident doctor who tried to commit suicide in Chandigarh gone viral
पीजीआई

विस्तार

चंडीगढ़ पीजीआई में सीनियर से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले रेजिडेंट डॉक्टर का एक सुसाइड नोट वायरल हो गया है। इस नोट में रेजिडेंट डॉक्टर ने अपने सीनियर पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: खौफनाक : गाड़ी में बैठने नहीं दे रहा था कुत्ता, शक हुआ तो संपेरे को बुलाया- पांच सांप निकले तो मच गया हड़कंप

विज्ञापन


यह है सुसाइड नोट
सोशल मीडिया पर वायरल सुसाइड नोट में लिखा है-मेरे सीनियर ने प्रताड़ित कर जीते जी मुझे कोमा में भेज दिया है। अब मैं टूट चुका हूं। मम्मी मुझे माफ करना। मैं अपने आप को खत्म करने जा रहा हूं। खुद को खत्म करने के लिए मैं अस्पताल की छठी मंजिल से कूदने वाला था लेकिन गिरकर घायल होने के डर से मैं कूदने की हिम्मत नहीं जुटा पाया इसलिए इंजेक्शन लगाकर खुद को खत्म करने जा रहा हूं। हेप्टोलॉजी में पहला रैंक प्राप्त कर उसने 15 दिन पहले ही ज्वाइन किया था लेकिन लगातार उसके एक सीनियर डॉक्टर उसे परेशान कर रहे थे। वार्ड में राउंड के दौरान कहते थे कि तुम बेकार हो। खिड़की से कूदकर जान दे दो। क्या तुम्हारे माता-पिता भी यहां बेड पर लेटे होंगे, तब भी तुम ऐसे ही काम करोगे। इस तरह की बातें सुनकर मैं अंदर से टूट चुका हूं। मैंने पीजीआई से एमडी करने का सपना संजोया था लेकिन अब मेरे सपने टूटने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कमेटी गठित
फिलहाल, मामला सामने आने के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के डर से पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने जांच कमेटी गठित कर दी है। वहीं, रेजिडेंट डॉक्टर को प्रताड़ित करने वाले हेप्टोलॉजी विभाग के उस वरिष्ठ चिकित्सक को मेमो भी जारी किया जा चुका है।
 
रेजिडेंट डॉक्टरों में रोष
मामले को लेकर पीजीआई रेजिडेंट डॉक्टरों में जबरदस्त रोष है। एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि जिस वरिष्ठ डॉक्टर पर आरोप लगाया गया है, उनका व्यवहार काफी खराब है। अन्य रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ भी घटिया बर्ताव करते हैं क्योंकि उनका रिश्तेदार एक अन्य चिकित्सा संस्थान में ऊंचे पद पर तैनात है इसलिए उन्हें यह लगता है कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हालांकि, पीजीआई निदेशक मामले में रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ हैं इसलिए अब तक घटना पर किसी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed