फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suicide, lady suicide, man suicide, punjab farmer suicide, farmer suicide, ludhiana, punjab

पंजाब में कर्ज और आर्थिक तंगी ने ली महिला समेत 3 की जान

Fri, 17 Jun 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Fri, 17 Jun 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
suicide, lady suicide, man suicide, punjab farmer suicide, farmer suicide, ludhiana, punjab
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
खराब फसल और कर्ज के बोझ से दबे तीन और लोगों ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इनमें एक महिला भी शामिल है। पहली घटना बरनाला की है। दलित महिला अमनदीप कौर पत्नी किशन सिंह ट्राइडेंट उद्योग में मजदूरी करती थी। ड्यूटी करने के बाद उसने अपने घर के अंदर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


थाना सिटी के सहायक थानेदार अवतार सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों मुताबिक वह पिछले काफी दिनों से दिमागी तौर पर परेशान थी। उनके घर की आर्थिक हालत भी ठीक नही थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना में गांव संघेडा के रहने वाले दलित मजदूर पाल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह ने भी आर्थिक तंगी के कारण ट्रेन के नीचे कूदकर अपनी जान दे दी। रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज कुलदीप चंद ने बताया कि मृतक पाल सिंह ने रेलवे स्टेशन सेखा के बीच में जाकर रेल के नीचे आकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाल सिंह के पिता अमरजीत सिंह के मुताबिक उनका बेटा आर्थिक तंगी के कारण काफी दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। रेलवे चौकी इंचार्ज कुलदीप चंद ने बताया कि अमरजीत सिंह के बयानों पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद 174 धारा के तहत कार्रवाई की गई है।


तीसरी घटना मानसा की है। बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था, लेकिन फसल खराब हो गई। इससे दुखी होकर गांव दुल्लेवाल निवासी बुध सिंह ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पत्नी राज कौर ने बताया कि वह कई दिन से फसल खराब होने और कर्ज को लेकर परेशान था। इसी परेशानी के चलते उसने यह बड़ा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed