फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   suicide, farmer suicide, punjab farmer suicide, fatehgarh sahib, punjab

कर्ज से परेशान होकर किसान ने दी जान, ट्रेन के आगे कूदा

Mon, 16 May 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Mon, 16 May 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
suicide, farmer suicide, punjab farmer suicide, fatehgarh sahib, punjab
ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड करने वाले किसान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फतेहगढ़ साहिब के गांव हलोताली निवासी एक किसान कर्ज से परेशान था। उसने सचखंड एक्सप्रेस के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सुखबीर सिंह के रूप में हुई है। सुखबीर सिंह पर आठ लाख रुपये से अधिक का कर्ज बताया जा रहा है। रेलवे पुलिस सरहिंद ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


सुखबीर सिंह के बड़े भाई अवतार सिंह ने बताया कि लगभग पांच साल पहले सुखबीर ने हाउसफैड से मकान बनाने के लिए तीन लाख साठ हजार रुपये का कर्ज लिया था। इसे वह लौटा नहीं पा रहा था, कर्ज की किश्त जमा न होने के कारण राशि बढ़कर आठ लाख से अधिक हो गई। हाउसफैड ने सुखबीर सिंह के खिलाफ केस दायर कर उसकी जमीन कुर्क करवा दी।
विज्ञापन


भाई के मुताबिक सुखबीर सिंह खेड़ी नौध सिंह में कपड़े की दुकान करता था। कपड़े का काम ठप हो जाने के बाद उसने अपनी एक एकड़ जमीन पर खेती करनी शुरू की थी। खेती भी सुखबीर सिंह के लिए नुकसान का सौदा साबित हुई। खेती के कारण उसका और नुकसान हुआ, जिससे वह परेशान रहने लगा। सुखबीर खेतीबाड़ी करने के साथ गुरुद्वारा साहिब में पाठ भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवतार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को रेलवे पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें फोन पर सुखबीर सिंह द्वारा आत्महत्या करने के बारे में जानकारी दी। पुलिस को सुखबीर सिंह द्वारा लिखा गया सुसाइट नोट मिल गया है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए बीमारी और कर्ज को कारण बताया है। सुखबीर सिंह की 2003 में शादी हुई थी। उसकी एक दस साल की बेटी है।


रेलवे के एएसआई दीदार सिंह ने बताया कि दिल्ली से अमृतसर की ओर जाने वाले सचखंड एक्सप्रेस गाड़ी सरहिंद स्टेशन से जैसे ही चली तो स्टेशन से कुछ ही दूरी पर खड़े सुखबीर सिंह ने उसके आगे छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed