फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sugarcane farmers movement End in Punjab

गन्ना किसान आंदोलनः प्रशासन के झुकने पर माने किसान, दूसरे दिन 25 ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले

Mon, 19 Nov 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब) Updated Mon, 19 Nov 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers movement End in Punjab
गन्ना किसान आंदोलन

होशियारपुर के गांव गरना साहिब में गन्ना किसानों द्वारा शनिवार को शुरू किया गया रेल-रोड जाम और धरना रविवार शाम को खत्म हो गया। किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा, मंजीत सिंह राय, बलविंदर सिंह राजू, गगनप्रीत सिंघ और कृपाल सिंह, डीसी ईशा कालिया से बातचीत कर रहे थे। करीब चार घंटे चली बैठक के बाद प्रशासन ने किसानों की मांगें मान ली जिसकी जानकारी एसडीएम दसूहा हरचरण सिंह ने खुद धरना स्थल पर जाकर किसानों को दी।

विज्ञापन


इसके बाद जाम खोलने का फैसला किया गया। इससे पहले रविवार सुबह आईजी नौनिहाल सिंह और एसएसपी होशियारपुर ने खुद आकर स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर आईजी ने तो कुछ भी कहने से इंकार कर दिया मगर एसएसपी होशियारपुर ने कहा कि बातचीत कर हल निकालने की कोशिश की जा रही है। डीसी ईशा कालिया, एसडीएम ऑफिस में डेरा जमाए हुए हैं। दोपहर को किसानों के पांच सदस्यीय दल को बातचीत कर हल निकालने के लिए बुलाया गया था। मगर तीन घंटे बीत जाने पर भी कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन


एसडीएम दसूहा हरचरण सिंह ने बताया कि लगातार मीटिंग चल रही है मगर अभी कोई नतीजा नहीं निकला है। सुबह भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने भी किसानों को समर्थन में आकर धरने को समर्थन देने की घोषणा कर दी। इसके अलावा जम्हूरी किसान सभा के होशियारपुर अध्यक्ष स्वर्ण सिंह, बॉर्डर संघर्ष कमेटी अध्यक्ष गुरदीप सिंह भी धरने के समर्थन में उतरे। इर्द गिर्द के जिलों की पुलिस भी मंगवा ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना संघर्ष कमेटी अध्यक्ष सुखपाल सिंह दाफ्फर ने बताया कि समझौते के तहत 200 करोड़ रुपये पिछले साल के गिरने की बकाया राशि थे एक सप्ताह में किसानों के खाते में डालने, बाकी रकम मिल चलने से पहले और मिल जल्द चलाने के साथ साथ रेट जो 310 तो है ही। उनकी एक बैठक कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी तय हुई है जिसमें वह इससे ज्यादा रेट ही लेकर आएंगे। अब हम जाम हटा रहे हैं।

डिवीजन की 25 ट्रेनें रद्द, 17 के रूट बदले  
 रेल डिवीजन फिरोजपुर के खुड्डा कोराला-दसुआ और जालंधर-पठानकोट सेक्शन के ट्रैक पर दूसरे दिन किसानों के धरने के कारण रेलवे ने 25 ट्रेनें रद्द करने के अलावा 17 के रूट बदले। चार ट्रेनों को अपने निश्चित स्टेशनों की बजाए अन्य स्टेशनों पर रोके रखा गया।  

रेल डिवीजन फिरोजपुर के अधिकारियों का कहना है कि खुड्डा कोराला-दसुआ और जालंधर-पठानकोट रेल सेक्शन के ट्रैक पर दूसरे दिन किसानों की ओर से धरना देने से डिवीजन की 25 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी। इसके अलावा 17 ट्रेनों के रूट बदले गए और चार ट्रेनों को उनके निश्चित स्टेशनों की बजाय अन्य स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। सभी ट्रेनें जम्मूतवी से दिल्ली, वैष्णो देवी कटरा से दिल्ली, ऋषिकेश से वैष्णों देवी कटरा के बीच चलने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed