फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sufiana presentation of Sohni Mahiwal won applause, audience clapped

Chandigarh News: सोहनी महिवाल की सूफियाना प्रस्तुति ने बंटोरी वाहवाही, दर्शकों ने बजाई ताली

Sat, 01 Jun 2024 05:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Sufiana presentation of Sohni Mahiwal won applause, audience clapped
चंडीगढ़।
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय के भारतीय रंगमंच विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक प्रोडक्शन थिएटर महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन एकम मानूके की ओर से लिखे गए नाटक सोहनी महिवाल का मंचन किया गया। प्रेम और बलिदान की कहानी के साथ-साथ सूफी कवियों फसल शाह, हाशिम शाह, बुल्ले शाह के गीतों और कलामों से बुनी गई सूफियाना पटकथा को दर्शकों ने खूब सराहा। दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाई और शो की मांग भी की।


समारोह की विशेष अतिथि पर्यटन सचिव हरगुनजीत कौर और संयुक्त सचिव गृह केपीएस माही थे। नाटक का डिजाइन और निर्देशन पंजाब विश्वविद्यालय के भारतीय रंगमंच विभाग के अध्यक्ष डॉ. नवदीप कौर ने किया। इस वर्ष का कार्यक्रम वार्षिक प्रोडक्शन विभाग के संस्थापक निदेशक पद्श्री प्रो. बलवंत गार्गी के स्मृति में समर्पित है। डॉ. नवदीप कौर ने बताया कि युवा पीढ़ी के साथ अपनी जड़ों और परंपराओं को तलाशना एक बेहतरीन अनुभव है। इस महोत्सव में एमए फर्स्ट और एमए सेकंड ईयर के सभी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 40 विद्यार्थियों के साथ इस दो घंटे के प्रोडक्शन को तैयार करना एक चुनौती था लेकिन 45 दिनों की मेहनत से यह सफलतापूर्वक हो सका। डॉ. तेजिंदर सिंह ने नाटक का लाइव संगीत और मुख्य गायन किया, जबकि लाइटिंग अवतार सिंह साहनी ने डिजाइन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed