फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sudha Bhardwaj said Haryana Mahila Congress will run Nari Nyay campaign

हरियाणा महिला कांग्रेस चलाएगी नारी न्याय अभियान: सुधा भारद्वाज

Thu, 08 Feb 2024 03:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Sudha Bhardwaj said Haryana Mahila Congress will run Nari Nyay campaign
देश में बढ़ रही महंगाई से रसोई घरों का बजट बिगड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने प्रदेश की महिलाओं के हित में हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से नारी न्याय है, तैयार हम कार्यक्रम शुरू करने का ऐलान किया है। बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में सुधा भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से देशभर में चलाई जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान वह समाज के हर वर्ग से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। ऐसे में महिलाओं की समस्याओं को उजागर करने और उनके समाधान की लड़ाई लड़ऩे के लिए राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत हरियाणा में भी ‘नारी न्याय’ के रूप में अभियान चलाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि भारत समेत समूचे हरियाणा में महिलाएं अनीमिया का शिकार हैं। गांवों में प्रसव केंद्रों की कमी का मतलब है कि महिलाओं को प्रसव के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे जोखिम बढ़ जाता है। हरियाणा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार पिछड़ता जा रहा है। शिक्षा का स्तर लगातार नीचे आ रहा है और प्रदेश के अस्पतालों में बुनियादी ढांचे का भारी अभाव है। उन्होंने कहा कि हरियाणा महिला कांग्रेस प्रत्येक पांच किलोमीटर पर एक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग करती है। प्रदेश के स्कूलों में अध्यापकों की कमी को पूरा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed