फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sucha singh chotepur declared that he will fight from gurdaspur

'आप' से बागी हुए सुच्चा सिंह छोटेपुर की घोषणा, यहां से लड़ेंगे चुनाव

Mon, 02 Jan 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Mon, 02 Jan 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
Sucha singh chotepur declared that he will fight from gurdaspur
सुच्चा सिंह छोटेपुर की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
अपना पंजाब पार्टी के सुच्चा सिंह छोटेपुर ने विधान सभा हलका गुरदासपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। एक प्रेस कांफ्रेंस में   सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि नेताओं ने राजनीति को अपना प्रोफेशन बना लिया है। राजनीतिक समाज सेवा को समर्पित होनी चाहिये। इसलिए नेता बनकर लोगों को लूटना डबल क्राइम है।
विज्ञापन


तीनों पार्टियों के नेता या तो मुख्यमंत्री हैं या रह चुके हैं। प्रकाश सिंह बादल, अरविंद केजरीवाल और अमरिंदर सिंह इसलिए चुनाव लड़ते हैं क्योंकि उनके पास पैसे की कमी नहीं है। पंजाब की हालत अकालियों की देन है। पिछले दस साल में कांग्रेस विपक्ष का कोई बढ़िया रोल नहीं निभा सकी।
विज्ञापन


किसी राज्य की तरक्की उसकी खेती और उसकी इंडस्ट्री पर आधारित होती है, जिसे अकाली सरकार ने एकदम खत्म करके रख दिया है। किसान खुदकुशी कर रहे हैं और इंडस्ट्री दूसरे राज्यों में पलायन करती जा रही हैं। छोटेपुर ने कहा कि अकाली दल और अरविंद केजरीवाल दोनों आपस में मिले हैं और आपस में समझौता करके चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed