{"_id":"586a7a094f1c1b005215878e","slug":"sucha-singh-chotepur-declared-that-he-will-fight-from-gurdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' से बागी हुए सुच्चा सिंह छोटेपुर की घोषणा, यहां से लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' से बागी हुए सुच्चा सिंह छोटेपुर की घोषणा, यहां से लड़ेंगे चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
Updated Mon, 02 Jan 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
सुच्चा सिंह छोटेपुर की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
अपना पंजाब पार्टी के सुच्चा सिंह छोटेपुर ने विधान सभा हलका गुरदासपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। एक प्रेस कांफ्रेंस में सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि नेताओं ने राजनीति को अपना प्रोफेशन बना लिया है। राजनीतिक समाज सेवा को समर्पित होनी चाहिये। इसलिए नेता बनकर लोगों को लूटना डबल क्राइम है।
तीनों पार्टियों के नेता या तो मुख्यमंत्री हैं या रह चुके हैं। प्रकाश सिंह बादल, अरविंद केजरीवाल और अमरिंदर सिंह इसलिए चुनाव लड़ते हैं क्योंकि उनके पास पैसे की कमी नहीं है। पंजाब की हालत अकालियों की देन है। पिछले दस साल में कांग्रेस विपक्ष का कोई बढ़िया रोल नहीं निभा सकी।
किसी राज्य की तरक्की उसकी खेती और उसकी इंडस्ट्री पर आधारित होती है, जिसे अकाली सरकार ने एकदम खत्म करके रख दिया है। किसान खुदकुशी कर रहे हैं और इंडस्ट्री दूसरे राज्यों में पलायन करती जा रही हैं। छोटेपुर ने कहा कि अकाली दल और अरविंद केजरीवाल दोनों आपस में मिले हैं और आपस में समझौता करके चुनाव लड़ रहे हैं।