{"_id":"9e0ae1352e3a4c003185112dee538b1c","slug":"subsidy-on-lpg-gas-till-january-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Jan 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको एलपीजी गैस में सब्सिडी चाहिए तो जल्द से जल्द अपना आधार कार्ड अपनी गैस एजेंसी को सौंप दीजिए वरना आपको गैस महंगी मिलेगी।
विज्ञापन
जी हां, अब तक मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में एलपीजी सब्सिडी एक फरवरी से लागू हो जाएगी। चंडीगढ़ में अब तक सिर्फ साठ फीसदी लोगों ने एलपीजी कनेक्शन के लिए अपना आधार नंबर दिया है।
आधार नंबर के लिए सभी गैस कंपनियों ने अपने डिस्ट्रिब्यूटरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं के आधार नंबर जल्द से जल्द लें।
सिटी में तीन लाख उपभोक्ता
चंडीगढ़ में एलपीजी के तीन लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। एक गैस कंपनी के अधिकारी ने कहा कि कई कनेक्शन ऐसे हैं जो पुराने हैं और डेड हो चुके हैं।
आधार नहीं तो गैस मिलेगी महंगी
आधार नंबर न देने पर आपको गैस सिलेंडर 1270 रुपये का मिलेगा। गैस एजेंसियों में सारा काम डाक्यूमेंटेशन पर हो गया है जिसकी वजह से कोई गड़बड़ी नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
सब्सिडी की इनक्वायरी डिस्ट्रिब्यूटर से
आपकी सब्सिडी नहीं आई है तो आप उसकी इनक्वायरी डिस्ट्रिब्यूटर से कर सकते हैं। डिस्ट्रिब्यूटर आपको चेक करके बताएगा कि सब्सिडी क्यों नहीं पहुंची है। यदि डिस्ट्रिब्यूटर की ओर से सब्सिडी दी जा चुकी है तो फिर आपको बैंक जाना होगा।
विज्ञापन