{"_id":"a2db44b5931d2f7d66a14a927d316171","slug":"submit-house-tax-on-e-sampark-center-without-extra-charges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त चार्ज के बिना यहां जमा कराएं हाउस टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त चार्ज के बिना यहां जमा कराएं हाउस टैक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Aug 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए प्रशासन एक और राहत देने जा रहा है। अब ई संपर्क सेंटर में हाउस टैक्स जमा करवाने वालों से अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले साल 2013 में हाउस टैक्स जमा करवाने वालों से 10 रुपये प्रति घर ई संपर्क सेंटर ने चार्ज किया था जबकि इस साल अप्रैल में जो प्रापर्टी टैक्स व्यापारियों से चार्ज किया गया है उसमे 100 रुपये प्रति व्यापारी सर्विस शुल्क चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
नगर निगम हाउस टैक्स चार्ज करने के लिए पब्लिक नोटिस जारी करने जा रहा है। सोमवार को इसका पब्लिक नोटिस जारी होने की उम्मीद है। पब्लिक नोटिस तय करने से पहले जब नगर निगम ने संपदा विभाग से सर्विस शुल्क की बात की तो विभाग ने पहले तो 100 रुपये प्रति घर चार्ज करने की बात रखी(
विज्ञापन
लेकिन बाद में आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद यह निर्णय लिया गया कि इस बार हाउस टैक्स देने वालों से कोई भी अलग से चार्ज न लिया जाए। पब्लिक नोटिस जारी कर नगर नगम सेल्फ असेसमेंट स्कीम को लांच करेगा। जिसके तहत इस बार लोगों को खुश करने के लिए 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
जबकि प्रापर्टी टैक्स में 10 प्रतिशत की छूट दी गई थी। नगर निगम ने सेल्फ असेसमेंट स्कीम के तहत 50 हजार फार्म प्रिंट करवाने का आर्डर दिया है। ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता का कहना है कि सेल्फ असेसमेंट स्कीम के तहत पब्लिक नोटिस जल्द जारी कर दिया जाएगा।
नगर निगम के अनुसार ओबीसी बैंक की किसी भी शाखा में हाउस टैक्स जमा करवा सकते हैं। नगर निगम को हाउस टैक्स से 20 से 25 करोड़ रुपये की कमाई होने का अनुमान है।
मैं संबंधित विभाग से कह रहा हूं कि वे अगर हो सके तो हाउस टैक्स देने वालों से कोई अलग से चार्ज न करें।
- विजय कुमार देव, सलाहकार