फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Subhash Chawla took charge

सुभाष चावला ने संभाला पदभार, टिकट पर यह कहा..

Mon, 22 Feb 2021 02:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
Subhash Chawla took charge
चंडीगढ़। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने रविवार को पदभार संभाल लिया। सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब-चंडीगढ़ प्रभारी व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल मुख्य रूप से मौजूद रहे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्हें लेने के लिए प्रदेश प्रभारी हरीश रावत खुद सेक्टर-22 स्थित उनके आवास गए थे और उन्हें साथ लेकर कांग्रेस भवन पहुंचे।
विज्ञापन

पदभार संभालने के बाद सुभाष चावला ने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव में 50 प्रतिशत टिकट युवाओं और नए चेहरों को दिया जाएगा। साथ ही कहा कि पुराने नेताओं को नहीं छोड़ेंगे। उन्हें भी साथ लेकर चलेंगे। कहा कि टिकटों का फैसला प्रभारी हरीश रावत और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल करेंगे। वह तो केवल रावत और बंसल के बीच की कड़ी रहेंगे। इस दौरान चावला ने कहा कि पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के कार्यों की भी सराहना की। वहीं, पवन बंसल ने सभी को साथ लेकर चलने की बात कही। पदभार ग्रहण समारोह में सभी सेक्टरों, गांव और कालोनियों से कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे थे।
विज्ञापन

छाबड़ा बोले- न हारा हूं, न बेचारा हूं
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा कहा कि वह न हारे हैं, न बेचारे हैं। उनकी बाजुओं में अभी भी दम है। छाबड़ा कहा कि वह पार्टी के साथ हर जंग में साथ थे और साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिले। चावला को कहा कि सबको साथ लेकर चलिए। आप लोगों को पहचानने में माहिर हैं। उन्होंने चावला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी जहां रखेगी वहीं खड़ा रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावत ने चावला से कहा-फूलों के गुलदस्ते में कांटे भी
पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने सुभाष चावला को गुलदस्ता भेंट करते हुए कहा कि बहुत मेहनत करते उनके लिए गुलदस्ता ढूंढकर लाए हैं। गुलाबों के इस गुलदस्ते में फूलों के साथ कांटे भी हैं। अब उन्हें कांटे निकालकर केवल फूल बिखेरना है। रावत ने सुभाष चावला से कहा कि 15 दिनों में कार्यकारिणी ठीक कीजिए। 25 दिनों में जिला और ब्लाक के संगठन को तैयार कीजिए। दो महीने में बूथ तक जाना है। चार महीने में ही शहर में यह चर्चा शुरू हो जाए कि कांग्रेस नगर निगम में आएगी। वहीं, रावत ने प्रदीप छाबड़ा को उनके पार्टी के प्रति समर्पण व कार्यों के लिए सराहा और विशेष तौर पर सम्मानित किया। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब में निकाय चुनाव में बड़ी जीत के लिए बधाई दी और उनके लिए चंडीगढ़ के पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से गुलदस्ता भी साथ ले गए।

चंडीगढ़ मेरा दूसरा घर, बेझिझक मिल सकते हैं कार्यकर्ता : रावत
कार्यक्रम के दौरान हरीश रावत ने अपने घर का किस्सा सुनाते हुए कहा कि जब वह लोकसभा चुनाव हार गए तो पत्नी ने उनसा पूछा कि हार गए तो रावत ने जवाब दिया कि जब चंडीगढ़ में किरण खेर जीत सकती हैं और पवन बंसल जैसे दिग्गज नेता हार सकते हैं तो मैं उनके सामने क्या हूं। रावत ने कहा कि चंडीगढ़ में उत्तराखंड के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। कहा कि चंडीगढ़ उनका दूसरा घर है। पार्टी की कार्यकर्ता कभी भी बिना झिझक उनसे मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed