{"_id":"6165f1ba8ebc3e05ab3bd53b","slug":"stunning-win-for-rose-zone-defeating-sukhna-zone-by-four-wickets-chandigarh-news-pkl4298480137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज जोन की धमाकेदार जीत, सुखना जोन को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज जोन की धमाकेदार जीत, सुखना जोन को चार विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कप्तान जगमीत सिंह और चोटिल बल्लेबाज सिद्धार्थ मेहता की साहसिक पारी की बदौलत रोज जोन ने यूटीसीए डोमेस्टिक अंडर- 25 के लीग मैच में सुखना जोन को चार विकेट से हरा दिया।
डीएवी स्कूल में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर सुखना जोन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हरमनबीर सिंह 5/41 की घातक गेंदबाजी के चलते सुखना जोन की पूरी टीम 49वें ओवर में 205 रन ही जुटा पाई। प्रिंस ठाकुर ने 70 जबकि सूर्य नारायण ने 67 रनों का योगदान दिया। जवाब में रनों का पीछा करने उतरी रोज जोन का सफर भी उतार चढ़ाव से भरा रहा। एक समय पर 31वें ओवर पर चार विकेट के नुकसान पर 130 विकेट पर संघर्षरत रोज जोन को कप्तान जगमीत सिंह (53) और फील्डिंग के दौरान ही चोटिल हुए नाबाद बल्लेबाज सिद्धार्थ मेहता (52) ने संभाला और 48वें ओवर में छह विकेट के नुकसान पर रोमांचक जीत दर्ज करवाई।
टेरिस जोन की रोमांचक जीत
दूसरी ओर जीएमएसएस- 26 में खेले गए एक मैच में टेरिस जोन ने प्लाजा जोन पर दो विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। प्लाजा जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक स्कोर युवराज चौधरी (95) का रहा, जबकि अर्जुन आजाद ने 45 रन बनाए। जवाब में टेरिस जोन ने आठ विकेट के नुकसान पर 49वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक सैनी ने 62 जबकि सागर सराहन ने 54 रनों की साहसिक पारी खेली।
विज्ञापन
रॉक जोन की एकतरफा जीत
दिन के एक अन्य एकतरफा मुकाबले में रॉक जोन ने लेजर जोन को सात विकेट से हरा दिया। डीएवी कॉलेज में लेजर जोन की पूरी टीम 31वें ओवर में 147 रनों पर सिमट गई। 45 रनों के साथ जश्नजोत टॉप स्कोरर रहे जबकि अमित शुक्ला (4/25) ने चार विकेट लिए। जवाब में विश्वजीत धांडा (72) और अभिषेक सिंह (44) की आतिशी बल्लेबाजी के चलते रोक जोन ने तीन विकेट के नुकसान पर 33 वें ओवर मेंजीत का लक्ष्य पूरा कर लिया।