{"_id":"6143af7d8ebc3ea80b2dbea8","slug":"studying-along-with-duty-the-soldier-of-chandigarh-passed-the-uppsc-exam-for-the-first-time-chandigarh-news-pkl4270195199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के साथ ही पढ़ाई, चंडीगढ़ के सिपाही ने पहली बार में पास की यूपीपीएससी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के साथ ही पढ़ाई, चंडीगढ़ के सिपाही ने पहली बार में पास की यूपीपीएससी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। अगर आप में कुछ कर गुजरने की इच्छा है और मजबूत इरादों के साथ लग जाएं तो सफल होना तय है। ऐसे ही जज्बा दिखाया है यूटी पुलिस के सिपाही विजय राठी ने।
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल से प्रेरणा लेकर विजय ने उत्तरप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) को पहले प्रयास में पास किया है। 22 सितंबर को उनकी पहली पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बतौर एक्साइज इंस्पेक्टर होगी। यूपीपीएससी पास करने के लिए उन्होंने ड्यूटी के साथ-साथ घंटों पढ़ाई की।
विजय राठी ने अमर उजाला से बताया कि वह मूलरूप से सोनीपत जिले के गांव घनाना के रहने वाले हैं। वह तीन भाइयों में मंझले हैं। उनके पिता का पिछले महीने निधन हो गया था। उन्होंने रोहतक के महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद पुलिस भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी। मई 2011 में उनका चयन चंडीगढ़ पुलिस में सिपाही के पद पर हो गया। इसके बाद भी पढ़ाई जारी रखी। 2018 में यूपीपीएससी के लिए आवेदन किया। 2019 में लखनऊ में परीक्षा दी थी और 2020 में उनका चयन हो गया।
विज्ञापन
कुलदीप चहल ने बेहतर भविष्य की दी शुभकामना
विजय ने कहा कि कुलदीप सिंह चहल दिन-रात कड़ी मेहनत कर आईपीएस बने हैं। उनके इस मुकाम पर पहुंचने पर उन्हें बेहद खुशी है और उनसे प्रेरणा लेकर दिन-रात मेहनत की। आज उसका फल मिल गया। उन्होंने बताया कि उनकी ड्यूटी पुलिस लाइन में है। ड्यूटी के साथ-साथ वे घंटों पढ़ाई करते थे। उनका एक ही मकसद था कि मेहनत के बल पर अपना, परिवार और चंडीगढ़ पुलिस का नाम रोशन कर सकूं। अब मेरा सपना साकार हो गया है। वहीं, कुलदीप सिंह चहल ने विजय राठी को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।