फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students with golden chances said - our exam should also be conducted online

गोल्डन चांस वाले विद्यार्थी बोले- हमारी परीक्षा भी ऑनलाइन करवाई जाए

Sun, 11 Jul 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Students with golden chances said - our exam should also be conducted online
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के गोल्डन चांस वाले विद्यार्थियों ने पीयू से आग्रह किया है कि उनकी परीक्षा भी ऑनलाइन करवाई जाए। केवल एक ही परीक्षा है, वह भी ऑफलाइन करवाई जा रही है जबकि सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन हो रही हैं।
विज्ञापन

एक विषय में फेल होने के बाद विद्यार्थियों को गोल्डन चांस दिया गया था, लेकिन इनकी परीक्षाएं नहीं हो पाईं। पीयू ने अन्य छात्रों की परीक्षाएं दो बार ऑनलाइन करवा दी, पर इन पर फैसला नहीं हुआ। अब अगस्त में ऑफलाइन परीक्षा तय होना है। इस प्रक्रिया का छात्र विरोध कर रहे हैं। एनएसयूआई के छात्र नेता मनोज लुबाना का कहना है कि पीयू अपना असली कार्य नहीं कर रही है जबकि दूसरे कामों में लगी हुई है। गोल्डन चांस वाले विद्यार्थी परीक्षा के लिए भटक रहे हैं, पर वह ऑनलाइन नहीं हो पा रही हैं। परीक्षाएं ऑफलाइन नहीं होनी चाहिए। पीयू छात्रों के हितों को ध्यान रखे न कि अपनी मर्जी करे। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को कई बार कहा गया, लेकिन कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग है कि परीक्षा ऑनलाइन ही होनी चाहिए अन्यथा उचित कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed