फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students will get corona vaccines in two colleges of Chandigarh

अच्छी खबर: 12 जुलाई से चंडीगढ़ के दो कॉलेज में छात्रों को लगेंगे कोरोना टीके

Sun, 04 Jul 2021 12:18 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 04 Jul 2021 12:18 PM IST
सार

चंडीगढ़ में अभी तक 540758 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। दूसरी ओर, टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को रिकॉर्ड 9990 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। इनमें 18 से 44 साल के बीच के 5797 लाभार्थी शामिल थे। 

विज्ञापन
Students will get corona vaccines in two colleges of Chandigarh
फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 12 जुलाई से शहर के दो कॉलेजों में विद्यार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि इसके लिए सेक्टर-26 स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सत्र आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


डॉ. कंग ने बताया कि कॉलेज में सत्र आयोजित करके वहां सिर्फ सभी कॉलेजों के 18 साल से ज्यादा उम्र के छात्रों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों ही कॉलेज में यहां के साथ ही अन्य प्रदेशों से आए छात्रों का भी टीकाकरण होगा। अगर वे ऑनलाइन स्लॉट बुक नहीं कर पाते तो उन्हें मौके पर ही पंजीकृत कर उनका टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


अब तक 5.40 लाख को लगा टीका
अभियान के अंतर्गत अब तक शहर में 540758 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें 18 से 44 साल तक के 194419 लाभार्थी को पहली व 1088 को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 कोरोना पॉजिटिव मिले
चंडीगढ़ में शनिवार को कोरोना के 18 नए मरीज मिले। इनमें धनास से सबसे ज्यादा 5 संक्रमित मिले हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 10 दिन की अवधि पूरी करने के बाद 16 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी। पिछले 24 घंटे में 1650 संदिग्धों की कोरोना जांच की गई, जिनमें से 9 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 149 रह गई है। वहीं, अब तक 808 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed