{"_id":"65986846ed13b4f9280b5476","slug":"students-who-have-studied-it-should-be-ready-for-chandigarh-police-constable-recruitment-chandigarh-news-c-16-sml1026-322577-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job in Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस विभाग करेगा 200 कांस्टेबल की भर्ती, आईटी की पढ़ाई कर चुके युवा हो जाएं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job in Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस विभाग करेगा 200 कांस्टेबल की भर्ती, आईटी की पढ़ाई कर चुके युवा हो जाएं तैयार
Sat, 06 Jan 2024 02:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 02:06 AM IST
सार
इन नए कांस्टेबल को नियुक्ति के बाद सेनकॉप्स सेक्टर- 18 में भी काम दिया जा सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि पूरी योग्यता की जानकारी विज्ञापन में ही दी जाएगी। हालांकि योग्यता में बीटेक और स्नातक स्तर पर आईटी का कोर्स कर चुके अभ्यर्थी परीक्षा दे पाएंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस
विस्तार
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में जल्द ही लगभग 200 कांस्टेबल की भर्ती होने वाली है। इसके लिए विज्ञापन इसी माह के अंत तक जारी हो सकता है।
इच्छुक युवा चंडीगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://chandigarhpolice.gov.in/ पर नजर बनाए रखें। इस बार होने वाली यह कांस्टेबल भर्ती पहले हुए कांस्टेबल भर्ती से थोड़ी अलग रहेगी।
चंडीगढ़ पुलिस अब विभाग में आईटी विशेषज्ञों की भर्ती कांस्टेबल के रूप में करेगा। इससे शहर में साइबर अपराध के मामलों की बेहतर और तेजी से जांच समेत अन्य प्रकार के मामलों की जांच यह कांस्टेबल कर पाएंगे। वहीं, वे आधुनिक सॉफ्टवेयर पर भी काम कर पाएंगे।
सूत्रों के अनुसार इन नए कांस्टेबल को नियुक्ति के बाद सेनकॉप्स सेक्टर- 18 में भी काम दिया जा सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि पूरी योग्यता की जानकारी विज्ञापन में ही दी जाएगी। हालांकि योग्यता में बीटेक और स्नातक स्तर पर आईटी का कोर्स कर चुके अभ्यर्थी परीक्षा दे पाएंगे। इसी से मिलती जुलती शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक भर्ती के लिए सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। इसे प्रशासनिक मंजूरी भी मिल चुकी है। विभिन्न आरक्षित वर्गों और महिला अभ्यर्थियों के लिए कोटा भी रखा जाएगा।