{"_id":"9147adb6ad10f7d4f3009813a5eb109f","slug":"students-threatens-to-commits-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘परीक्षा फार्म नहीं दिया तो कर लूंगा आत्महत्या’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘परीक्षा फार्म नहीं दिया तो कर लूंगा आत्महत्या’
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Tue, 09 Sep 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला चीका। डीएवी कालेज चीका में बीए फाइनल के एक छात्र ने कालेज प्रशासन द्वारा उसका परीक्षा फार्म न देने पर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली, जिस पर कालेज प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया।
जानकारी के अनुसार, छात्र पर आरोप था कि कुछ समय पहले उसने कालेज की ही एक छात्रा के साथ छेड़खानी की थी, छात्रा ने इसकी कॉलेज प्रशासन से लिखित शिकायत की थी। कार्रवाई करते हुए कालेज प्रशासन ने छात्र को आदेश दिए थे कि वह अपने माता-पिता को कालेज में बुलाकर लाए।
छात्र कालेज प्रशासन को कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहा जिसके चलते कई दिन बीत जाने के बावजूद उसके माता-पिता कालेज नहीं आए। दूसरी तरफ परीक्षा फार्म की तिथि नजदीक आने पर जब कालेज प्रशासन ने छात्र पर उसके माता-पिता को कालेज लाने के लिए दबाव बढ़ाया तो छात्र ने अपने माता व पिता को कालेज लेकर आने की अपेक्षा कालेज में प्रिंसिपल रमेश ढांडे को धमकी दे डाली कि यदि उसे परीक्षा फार्म नहीं दिया गया तो वह आत्महत्या कर लेगा और इसके लिए कालेज को जिम्मेवार ठहरा देगा।
विज्ञापन
प्रिंसिपल का कहना है कि जब तक छात्र माता व पिता को लेकर नहीं आता, तब तक उसे परीक्षा फार्म नहीं दिया जाएगा। पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है।
गुहला थाने के एसएचओ दलीप सिंह ने बताया कि प्रिंसिपल की शिकायत पर उन्होंने छात्र से पूछताछ की है और उसने आत्महत्या करने के आरोपों को सही नहीं ठहराया है। फिर भी छात्र को आदेश दिए गए हैं कि वह अपने माता व पिता को कालेज में लेकर आए।