{"_id":"5e149a228ebc3e87d87ec55c","slug":"students-showed-folk-culture-through-dance-chandigarh-news-pkl3623487115","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने नृत्य के जरिए लोक संस्कृति को दिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने नृत्य के जरिए लोक संस्कृति को दिखाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेंट कबीर स्कूल में मंगलवार को विभिन्न देशों के विद्यार्थियों ने नृत्य के जरिये लोक संस्कृति का शानदार नजारा पेश किया। यह कार्यक्रम चिल्ड्रन इंटरनेशनल समर विलेज (सीआईएसवी), यूनेस्को पार्टनर एनजीओ के सहयोग से हुआ। इस समारोह में भारत, थाईलैंड, नॉर्वे, स्पेन, थाईलैंड और अमेरिका के स्टूडेंट्स शामिल हुए। कार्यक्रम में 14-15 वर्ष की आयु के स्टूडेंट्स ने विषय ‘कॉन्फलिक्ट एंड रेजोल्यूशन’ पर चर्चा की और सीआईएसवी चैप्टर के कामकाज को बताया। विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से अपने अपने देशों के सांस्कृतिक लोकाचार को भी प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर सीआईएसवी अध्यक्ष चंडीगढ़ चैप्टर और एडिमिनिस्ट्रेटर सेंट कबीर पब्लिक स्कूल गुरप्रीत बख्शी ने कहा कि सीआईएसवी इंटरनेशनल एक विश्वव्यापी मूवमेंट बन गया है। यह शांति, पारस्परिक सहयोग और समझ से काम करते हुए बच्चों के लिए अवसर पैदा कर रहा है। इसका प्रमुख लक्ष्य विभिन्न संस्कृतियों को बच्चों को सीखाने के लिए एक प्लेटफॉर्म पर लाना है।