फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students raised the issue .. Give all students of Engineering a chance of Improvement

छात्रों ने उठाया मुद्दा.. इंजीनियरिंग के सभी विद्यार्थियों को पीयू इंप्रवूमेंट का दे मौका

Tue, 09 Feb 2021 01:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Students raised the issue .. Give all students of Engineering a chance of Improvement
चंडीगढ़। पीयू में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों ने इंप्रवूमेंट का मुद्दा उठाया है। उन्होंने पीयू प्रशासन से मांग की है कि सभी विद्यार्थियों को इंप्रवूमेंट का लाभ दिया जाए ताकि वह अपने भविष्य को पूरी तरह सुरक्षित कर सकें। कम अंक आने से भविष्य अधर में लटक जाता है। यह भी कहा कि यदि एआईसीटीई की गाइडलाइन कुछ ऐसी हैं तो विश्वविद्यालय को तकनीकी संस्थान को इसमें बदलाव के लिए लिखना चाहिए।
विज्ञापन

पिछले साल पंजाब यूनिवर्सिटी ने इंजीनियरिंग के सभी छात्रों की बजाय केवल छह सीजीपीए तक अंक पाने वालों को ही इंप्रूवमेंट का लाभ देने की योजना को मंजूरी दी थी। उस दौरान तो यह मामला अधिक छात्रों ने नहीं उठाया, लेकिन अब यह प्रकरण फिर तेजी से उठने लगा है। तर्क दिया था कि आईआईटी से कोई विद्यार्थी एमटेक करना चाहता है तो उसके लिए 6.5 फीसदी सीजीपीए कम से कम चाहिए यानी दाखिला के लिए अच्छे अंक होंगे, तभी दाखिला होगा। ऐसे में विद्यार्थी अच्छे अंक पाने के लिए इंप्रवूमेंट की परीक्षा देना चाहते हैं। कई विद्यार्थी तो इंप्रवूमेंट के लाभ न मिलने के चक्कर में कई जगह दाखिले नहीं ले पाते या फिर इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़ी नौकरियों में कम अंक के कारण आगे नहीं बढ़ पाते।
विज्ञापन

विद्यार्थी बोले- यूआईईटी सबसे बड़ा विभाग, मिलना चाहिए छात्रों को लाभ
पीयू के यूआईईटी में लगभग तीन हजार स्टूडेंट्स हैं। यह पीयू का सबसे बड़ा और अधिक लाभ देने वाला विभाग है। यहां से बायोटेक्नोलॉजी, आईटी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स व कंप्यूटर साइंस की शिक्षा दी जाती है। पीयू के सभी विभागों के विद्यार्थियों को इंप्रूवमेंट का लाभ मिलता है, लेकिन इंजीनियरिंग यानी यूआईईटी के विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था। इस कारण उन्हें एमटेक से लेकर अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पिछले साल पीयू ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया। प्रस्ताव में शामिल किया गया था कि पांच साल के अंदर कभी भी छह सीजीपीए तक अंक पाने वाले विद्यार्थी इंप्रूवमेंट का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए कई अन्य नियम भी बनाए हैं। इससे छात्रों को अधिक लाभ नहीं मिला। विद्यार्थियों का तर्क है कि सभी को इसका लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के हर विद्यार्थी को मिलना चाहिए इंजीनियरिंग का लाभ : निखिल
पीयू इंजीनियरिंग के विद्यार्थी निखिल नरमेटा का कहना है कि इंप्रवूमेंट का लाभ इंजीनियरिंग के हर विद्यार्थी को मिलना चाहिए। एआईसीटीई को भी इस ओर ध्यान देना होगा। छात्र आयुष का कहना है कि परीक्षा सुधार में वहीं विद्यार्थी शामिल होते हैं, जिनके अंक कम होते हैं जबकि अन्य विद्यार्थियों को भी यह लाभ मिलना चाहिए। पीयू को इस ओर ध्यान देना होगा ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। छात्र शोभित भारद्वाज, विकास शर्मा आदि का भी यही कहना है कि इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इंप्रूवमेंट का लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed