{"_id":"6a6a6c7825f1cd6109059946","slug":"students-raise-questions-about-safety-following-jyotis-death-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1083228-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ज्योति की मौत के बाद छात्राओं ने उठाए सुरक्षा पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ज्योति की मौत के बाद छात्राओं ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में पीएचडी स्कॉलर ज्योति की करंट लगने से मौत के बाद साउथ कैंपस की छात्राओं ने हॉस्टल सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। हॉस्टल नंबर 8, 9, 10, 11 और इंटरनेशनल हॉस्टल की छात्राओं ने आरोप लगाया कि शटल बस सेवा नियमित नहीं चल रही और सुरक्षा व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है।
छात्रा मुस्कान चौहान और मन्नत नैंटा ने बताया कि हाल ही में एक डिलीवरी बॉय बिना किसी जांच के हॉस्टल परिसर तक पहुंच गया था, जिससे छात्राओं में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उनका कहना है कि विरोध केवल ज्योति की मौत को लेकर नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही सुरक्षा खामियों के खिलाफ है।
छात्राओं ने आरोप लगाया कि नॉर्थ कैंपस की तुलना में साउथ कैंपस में प्रवेश करने वालों की न तो जांच होती है और न ही पूछताछ। पहले भी यहां छेड़छाड़ और अन्य घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रात के समय कई जगह लिफ्टें बंद रहती हैं और सुरक्षा गार्डों की निगरानी भी पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
छात्राओं ने नाराजगी जताई कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी हॉस्टल प्रशासन ने किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप पर सुरक्षा संबंधी कोई एडवाइजरी जारी नहीं की। उन्होंने डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) को एक सप्ताह का समय देते हुए साउथ कैंपस की चारदीवारी ऊंची करने, पूरे परिसर की सुरक्षा और बिजली व्यवस्था का ऑडिट कराने तथा शटल बस सेवा नियमित करने की मांग की है। चेतावनी दी गई कि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो सभी हॉस्टलों के विद्यार्थी डीएसडब्ल्यू कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।