फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students protest on getting PU exams offline

पीयू की परीक्षाएं ऑफलाइन करवाने को लेकर छात्रों में उबाल, प्रदर्शन

Fri, 19 Nov 2021 12:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Students protest on getting PU exams offline
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की परीक्षाएं ऑफलाइन करवाने की घोषणा के बाद छात्रों में आक्रोश है। उन्होंने वीरवार को वीसी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसके साथ अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि पीयू ने ऑफलाइन परीक्षा कराने का निर्णय वापस नहीं लिया तो छात्र भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन

एबीवीपी, एनएसयूआई, सोई, एसएफएस आदि छात्र संगठनों के पदाधिकारियों ने अलग-अलग समय पर वीसी कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। कहा कि कोरोना के कारण पीयू के दरवाजे बंद हैं। आज तक पूरी तरह कैंपस नहीं खुला। पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। इसी बीच पीयू ने ऑफलाइन परीक्षाएं करवाने की घोषणा कर दी। इसके बाद छात्रों ने अपना आक्रोश जताया है। एनएसयूआई के अध्यक्ष निखिल नरमेटा के नेतृत्व में कार्यकर्ता वीसी कार्यालय पहुंचे। वहां धरना-प्रदर्शन किया। काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद अधिकारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब विश्वविद्यालय ने कैंपस नहीं खोला, कक्षाएं ऑफलाइन नहीं लगाई तो फिर परीक्षाएं ऑफलाइन कैसे हो सकती हैं। यह सीधा छात्रों का शोषण है। इस निर्णय से छात्रों को धक्का लगा है। उधर, कुछ अन्य छात्र संगठनों ने भी विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed