फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students preparing to become judges, compile data from right place: Dr. Mukesh Kumar

जज बनने की तैयारी कर रहे विद्यार्थी डाटा सही जगह से ही संकलित करें : डॉ. मुकेश कुमार

Mon, 18 Jan 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Students preparing to become judges, compile data from right place: Dr. Mukesh Kumar
चंडीगढ़। विधि गुरुकुल सेंटर फॉर लीगल स्टडीज एंड रिसर्च पंचकूला की ओर से आयोजित वेबिनार में मेंटर एवं पीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर गेस्ट फैकल्टी डॉ. मुकेश कुमार ने जूडिशियल सर्विस हरियाणा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को कई गुर दिए। उन्होंने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण बात है पाठ्यक्रम को समझना और उसके बाद प्लान तैयार करना। जैसे ही तैयारी शुरू करते हैं तो विद्यार्थी डाटा संकलित करते हैं। डाटा कहां से इकट्ठा किया, क्या वह स्थान सही है, यह जानना बहुत जरूरी है। गलत जानकारी मिलने से अर्थ का अनर्थ हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जज बनने का ख्याब तो देखते हैं, लेकिन विचार दो से चार दिन बाद कम हो जाते हैं। इसलिए दृढ़ निश्चय लेना जरूरी है। नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। आत्मविश्वास जगाना होगा। यह आत्मविश्वास तब जागृत अधिक होता है जब खुद से अपना टेस्ट लेना शुरू करते हैं और उसमें 40 फीसदी या उससे अधिक अंक आना शुरू होते हैं। इससे नकारात्मक विचार भी दूर होते जाते हैं। उन्होंने कहा कि अखबार भी वह पढ़ें जो बेहतर जानकारी देते हों। स्मार्ट कार्य करने की विद्यार्थियों को सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बुद्धा तकनीक, कबीरा तकनीक, राबिया तकनीक, हनुमान तकनीक आदि के बारे में जानकारी दी। जूडिशियल सर्विस की पहली परीक्षा की बारीकियां विद्यार्थियों को बताई। साथ ही सावधानियां भी बताई। यह भी कहा कि पौष्टिक आहार लेना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed