Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students paid tribute to Aditya with tearful eyes at the Student Center

Chandigarh News: स्टूडेंट सेंटर पर आदित्य को विद्यार्थियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Mon, 31 Mar 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Students paid tribute to Aditya with tearful eyes at the Student Center
चंडीगढ़। आदित्य ठाकुर की हत्या से यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों में गहरा शोक और आक्रोश है। सभी छात्र संगठनों ने रविवार को स्टूडेंट सेंटर पर एकजुट होकर आदित्य को श्रद्धांजलि दी। घटना के बाद उठे सवालों के चलते पीयू प्रशासन भी अब बड़ी स्टार नाइट्स और आयोजनों को लेकर नए दिशा-निर्देश बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

स्टूडेंट सेंटर पर छात्रों ने नम आंखों से आदित्य ठाकुर को श्रद्धांजलि देते हुए सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पीयूसीएससी के उपाध्यक्ष अर्चित गर्ग ने कहा कि जिस किसी की भी इस दुखद घटना में जवाबदेही है, उसे परिणाम भुगतने ही होंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 48 घंटों में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि वह छात्रों के साथ हैं और न्याय के लिए किसी भी हद तक जाएंगे।
विज्ञापन

स्टार नाइट शो के लिए अब जल्द बनेगी कमेटी, वही लेगी निर्णय
उधर, पीयू में अब स्टार नाइट शो करवाना भी मुश्किल हो जाएगा। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान हुई हिंसक झड़प में आदित्य ठाकुर की मौत के बाद पीयू नियमों में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर जल्द एक कमेटी बनाई जाएगी। अगर पीयू में स्टार नाइट शो करवाने को लेकर कोई प्रपोजल आता है तो वो सबसे पहले कमेटी में आएगा और कमेटी उस पर फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी अध्यक्ष बोले-सुरक्षा के ठोस उपाय नहीं किए, इसलिए हुई घटना
एबीवीपी की पीयू इकाई के अध्यक्ष परविंदर नेगी ने पीयू प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने पहले ही आयोजन की सुरक्षा चिंताओं को प्रशासन के समक्ष रखा था, क्योंकि साउथ कैंपस में बाहरी तत्वों के अवैध रूप से एंट्री की संभावना रहती है। वावजूद इसके पीयू प्रशासन ने ठोस सुरक्षा उपाय नहीं किए, जिसकी वजह से यह घटना हुई है। एबीवीपी ने मांग रखी है कि आदित्य हत्याकांड की न्यायिक जांच कराई जाए। पीयू में बाहरी व्यक्तियों की अनधिकृत एंट्री पर प्रतिबंध लगाया जाए और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed