{"_id":"6403b27dbe51ee6d610ed934","slug":"students-left-sweaty-in-science-paper-said-asked-questions-in-a-roundabout-way-chandigarh-news-c-16-1-78594-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विज्ञान के पेपर में छूटे विद्यार्थियों के पसीने, कहा-घुमा फिरा कर पूछे थे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विज्ञान के पेपर में छूटे विद्यार्थियों के पसीने, कहा-घुमा फिरा कर पूछे थे सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को 10वीं कक्षा का विज्ञान का पेपर लिया। पेपर करने में विद्यार्थियों के पसीने छूट गए। विद्यार्थियों ने बताया प्रश्नपत्र में सवाल घुमा फिरा कर पूछे गए थे जिन्हें समझने में उन्हें अधिक समय लगा। सैंपल पेपर का कठिनाई स्तर कम था, इसलिए विद्यार्थियों ने मुश्किल पेपर की उम्मीद नहीं की थी। कुछ विद्यार्थियों के चेहरे पर पेपर अच्छा न होने पर चिंता की लकीरें दिखीं तो कुछ विद्यार्थी वर्दी में ही होली मनाते नजर आए। कई विद्यार्थियों ने शिकायत की कि एक प्रश्न सिलेबस के बाहर से आया था। इसकी पुष्टि करते हुए गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-32 से विषय विशेषज्ञ ईशा गुप्ता ने बताया कि सभी प्रश्न एनसीईआरटी से ही पूछे गए थे और कोई भी प्रश्न सिलेबस के बाहर से नहीं आया था।
कोट्स
तैयारी तो बहुत की थी पर प्रश्न समझने में परेशानी हुई
मुझे मेडिकल में दाखिला लेना है। विज्ञान के पेपर की बहुत तैयारी की थी, पर प्रश्न समझने में परेशानी हुई। सेंपल पेपर हल किए थे पर पेपर उससे कठिन आया था। बायोलॉजी और केमिस्ट्री वाला भाग आसानी से हो गया था पर फिजिक्स के प्रश्न मुश्किल लगे।
-इशिता, गवर्नमेंट हाई स्कूल-53
घुमा फिरा कर पूछे सवालों में उलझे
प्रश्नपत्र कठिन आया था। सवाल घुमा फिरा कर पूछे गए थे। उत्तर देने से अधिक प्रश्न को समझने में समय लगा। पेपर कठिन आया था।
- प्रशांत सिंह, गवर्नमेंट हाई स्कूल-53