फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students from Kindergarten to Class 3 will understand English and Mathematics formulas with ease.

Chandigarh News: बाल वाटिका से लेकर कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थी सरलता के साथ समझेंगे अंग्रेजी व गणित के सूत्र

Fri, 05 Jul 2024 07:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Students from Kindergarten to Class 3 will understand English and Mathematics formulas with ease.
निपुण हरियाणा मिशन के तहत नई अकादमिक सामग्री की जारी, नई शिक्षण पद्धति के साथ होगी पढ़ाई
विज्ञापन

चंडीगढ़। राजकीय स्कूलों में विद्यार्थी सरलता के साथ अंग्रेजी की एबीसीडी सीखेंगे तो खेल-खेल में गणित के सूत्र समझेंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से बाल वाटिका से लेकर तीसरी कक्षा तक शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नई शिक्षण पद्धति के साथ पढ़ाई होगी। कक्षाओं में जुलाई से लेकर मार्च तक अध्ययन का शेड्यूल व अकादमिक योजना जारी की गई है।
निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत शिक्षण अधिगम में नई पद्धति से विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। गणित (मैथ्स) और अंग्रेजी को सरल शब्दों में समझाया जाएगा। जुलाई महीने में गणित के पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थी पास रखी वस्तुओं की पहचान करने के साथ आगे व पीछे रखी वस्तुओं, मोटी व पतली और रंगों के आधार पर छांटना और मिलान करना सीखेंगे। साथ ही अंग्रेजी में पोयम (कविता) बोलना सीखेंगे और गुड मार्निंग, गुड इवनिंग व थैंक्यू के बारे में भी जानेंगे।
विज्ञापन

अगस्त महीने में द्वियामी व त्रियामी आकृतियों के आकार समझेंगे। अंग्रेजी में आईएलटी शब्दों की पहचान करना सिखाया जाएगा। सितंबर में दो से नौ संख्याओं के आकार को समझना, दो जोड़ के प्रतीक को समझाना, एक अंकीय जोड़-घटा के प्रश्न हल करना और हिम सेल्फ और हर सेल्फ बोलना सीखेंगे। अक्टूबर में दो अंकों के घटा तथ्य समझना, 20 अंकों की संख्याओं को पढ़ना व लिखना, अंग्रेजी में पिक्चर का मिलान और एनिमल के नाम बोलना भी सीखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





100 अंकों की गिनती के साथ शारीरिक अंगों की करेंगे पहचान
नवंबर माह में 20 अंकों तक वस्तुओं का 10 के समूह बनाना, 20 अंकों तक इकाई और दहाई की अवधारणा समझना, अंग्रेजी में सब्जियों के नाम और रंगों के नाम लिखना। दिसंबर माह में 50 अंकों तक गिनती और अंग्रेजी में पारिवारिक सदस्यों के नाम व रिलेशन, जनवरी माह में 100 अंकों तक गिनती और शारीरिक अंगों की पहचान व नाम याद करना। फरवरी माह में 100 अंकों तक की संख्याओं को 10 समूह बनाना, आरोही व अवरोही क्रम में लिखना और 100 तक छुट्टी संख्या का पता लगाना होगा। साथ ही अंग्रेजी में खेल के नाम याद करना व तस्वीरों को पहचानना प्रमुख है। मार्च माह में रिविजन कराया जाएगा और ए टू जैड तक अंग्रेजी के छोटे अक्षरों की पहचान करना, तीन शब्दों को बोलना व लिखना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed