फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students danced to Himachali dance, Kuldeep Sharma created a stir

Chandigarh News: हिमाचली नाटी पर झूमे विद्यार्थी, कुलदीप शर्मा ने मचाया धमाल

Tue, 17 Mar 2026 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Students danced to Himachali dance, Kuldeep Sharma created a stir
चंडीगढ़। पीयू के यूबीएस ग्राउंड में सोमवार रात झंकार 2026–हिमाचली नाइट में हिमाचली गायक कुलदीप शर्मा (नाटी किंग) ने प्रस्तुति से ऐसा धमाल मचाया कि छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया। संगीत की धुनों के साथ पूरा यूबीएस ग्राउंड उत्साह और उमंग और सीटियों से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने हिमाचली लोक संगीत और नृत्य का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुराग ठाकुर ने युवाओं को भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत की ताकत उसकी विविध संस्कृति और परंपराओं में निहित है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और उन्हें देश की सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान हिमाचली संस्कृति को दर्शाने वाली कई पारंपरिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इनमें हिमाचली नाटी, सिरमौरी नाटी, किन्नौरी नाटी के साथ-साथ लद्दाखी और मणिपुरी नृत्य भी शामिल रहे। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और लोक धुनों ने माहौल को और आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में सुधीर शर्मा, छोटू शर्मा और आचार्य मनीष भी मौजूद रहे। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं। कार्यक्रम का आयोजन एबीवीपी और पंजाब विश्वविद्यालय कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर पीयूसीएससी अध्यक्ष गौरववीर सोहल ने कहा कि इस वर्ष विद्यार्थियों ने पहली बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को पंजाब विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है और परिषद इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए सकारात्मक कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed