फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students danced in celebration of victory, raised slogans

Chandigarh News: जीत के जश्न में झूमे विद्यार्थी, जमकर लगाए नारे

Thu, 07 Sep 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Students danced in celebration of victory, raised slogans
चंडीगढ़। छात्र नेता को कंधे पर उठाकर, नारे लगाते, स्टिकर उड़ाते हुए विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। शहर के 11 कॉलेजों में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। डीएवी और सेक्टर-11 के कोएड कॉलेज में विद्यार्थियों ने नारेबाजी के साथ रैली निकाली।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज में नतीजे घोषित होने से पहले कॉलेज के बाहर एक ओर एचएसए, एचपीएसयू ने नारे लगाए तो दूसरी तरफ सोई और एबीवीपी के विद्यार्थियों ने अपना जोर दिखाया। माहौल शांत करने के लिए पुलिस को हालांकि बल प्रयोग करते हुए विद्यार्थियों पर लाठियां भी बरसानी पड़ीं। एसडी कॉलेज में भी स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने लाठी का प्रयोग किया। सेक्टर-11 के कोएड कॉलेज में सोई के विद्यार्थियों ने परिणाम घोषित होने के बाद कैंपस से जश्न मनाते हुए गर्ल्स कॉलेज के बाहर तक रैली निकाली। सोई के साथ पुसू और एचपीएसयू के विद्यार्थियों ने जमकर नारेबाजी की। सेक्टर-46 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के अलावा सभी कॉलेजों में चुनाव शांतिपूर्ण निपटे। वहीं सेक्टर-46 के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में विद्यार्थियों ने ईंट-पत्थर बरसाए।
विज्ञापन

डीएवी में आचार संहिता का उल्लंघन
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में मतदान के समय आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। मतदान करते समय गोपनीयता नहीं बरती गई। विद्यार्थी डेस्क पर ही बिना गोपनीयता के बैलेट पेपर भरते दिखे। मतदान के समय मतदाता की गोपनीयता अनिवार्य है। लेकिन पोलिंग बूथ पर तीन-चार विद्यार्थी डेस्क पर बैठकर ही अपने प्रतिनिधि चुनते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रभजोत कौर ने ट्रैक्टर पर बैठकर मनाया जश्न
सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में परिणाम की घोषणा के बाद सेक्टर-15 की सब्जी मंडी के सामने कोएड-11 के अध्यक्ष प्रभजोत ने ट्रैक्टर पर बैठकर जीत का जश्न मनाया। वहीं उनके पीछे दो अन्य विद्यार्थी चलते ट्रैक्टर पर गानों पर नाचते दिखे। ट्रैक्टर के पीछे अन्य विद्यार्थियों ने गाड़ी से बाहर निकलकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed