फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students Create Architectural Installation Designs at Arco-2026 at CCA

Chandigarh News: सीसीए में आर्को-2026 में विद्यार्थियों ने बनाए आर्किटेक्चरल इंस्टॉलेशन डिजाइन

Sat, 14 Mar 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Students Create Architectural Installation Designs at Arco-2026 at CCA

विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर ने अपने 63वें वार्षिक उत्सव आर्को-2026 का शानदार आयोजन किया। मुख्य अतिथि मुख्य सचिव आईएएस एच राजेश प्रसाद थे, जबकि शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी विशिष्ट अतिथि रहीं।

इसमें आर्किटेक्चरल इंस्टॉलेशन डिजाइन, खेल प्रतियोगिताएं, फैशन शो, मास्टरशेफ सहित कई रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। इंटर-हाउस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नाटक, नृत्य प्रदर्शन और गायन के लिए प्रतिस्पर्धा की। प्राचार्या डॉ. संगीता बग्गा मेहता ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसके बाद आईआईटी जम्मू कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट और चंडीगढ़ मैराथन 2026 के लिए इंस्टॉलेशन में योगदान देने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। राजेश प्रसाद ने विद्यार्थियों से जीवनभर खेल भावना बनाए रखने का आह्वान किया, ताकि वे स्वस्थ और समृद्ध जीवन जी सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में मौर्य हाउस ने सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्रदर्शन का पुरस्कार जीता, जबकि काव्या सोनी और कशिश को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ गायन का पुरस्कार दिया गया। रसनीत और प्रभलीन को सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed