फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student's body found in water filled ground of Chitkara University

Chandigarh News: चितकारा यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में भरे पानी में मिला छात्र का शव

Wed, 12 Jul 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Student's body found in water filled ground of Chitkara University
लांडरां/ बनूड़। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के दौरान चितकारा यूनिवर्सिटी के मैदान और अन्य जगहों पर पानी भर गया था। मैदान में भरे पानी में बीएससी छात्र का शव मिला। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस प्रमुख किरपाल सिंह ने बताया कि हरीश कुमार (20) पुत्र किशोर कुमार निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश चितकारा यूनिवर्सिटी में बीएससी पार्ट-2 का छात्र था। नौ जुलाई की रात वह खाना खाकर हॉस्टल के बाहर घूमने गया था। पानी देखकर वह घबरा गया और वहीं गिर गया। काफी देर तक जब वह अपने कमरे में नहीं आया तो उसके दोस्तों ने उसे फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उन्होंने बाहर जाकर देखा तो वह बाहर पानी में पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने तुरंत हॉस्टल वार्डन और अन्य अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और तुरंत उसे उठाकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लांडरां/ बनूड़। मृतक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed