फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students beat professor in Punjabi University after death of a Girl student

Patiala News: पीयू में छात्रा की मौत पर भड़के विद्यार्थी, प्रोफेसर को पीटा, छुट्टी न देने का लगाया आरोप

Thu, 14 Sep 2023 06:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Sep 2023 06:49 PM IST
सार

पीयू में डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन दलजीत अमी ने कहा कि प्रोफेसर पर हमला शर्मनाक घटना है। इसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। हमलावरों की पहचान करके उनके खिलाफ कानूनी व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Students beat professor in Punjabi University after death of a Girl student
प्रोफेसर सुरजीत सिंह को घेरे खड़े विदयार्थी। मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी यूनिवर्सिटी में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक छात्रा की मौत से भड़के विद्यार्थियों ने पंजाबी विभाग के प्रोफेसर सुरजीत सिंह को घेरकर पीट दिया। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस से भी विद्यार्थियों की धक्कामुक्की हुई। प्रोफेसर पर छात्रा को मानसिक तौर पर परेशान करने के आरोप लग रहे हैं। विद्यार्थियों के मुताबिक प्रोफेसर सुरजीत सिंह ने मांगने पर भी बीमारी की हालत में छात्रा को छुट्टी नहीं दी और ऊपर से उसे डांटा। इसी कारण उसकी हालत खराब हुई और बाद में मौत हो गई।

विज्ञापन


उधर, पीयू में डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन दलजीत अमी ने कहा कि प्रोफेसर पर हमला शर्मनाक घटना है। इसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। हमलावरों की पहचान करके उनके खिलाफ कानूनी व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मृतक छात्रा की पहचान जश्नप्रीत कौर (18) के तौर पर हुई है, जो बठिंडा के गांव चौके की रहनी वाली थी। वह पटियाला की पीयू में पांच वर्षों के इंटेग्रेटिड कोर्स में प्रथम साल की छात्रा थी। जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह करीब 9 बजे उसकी तबीयत खराब हुई। तुरंत उसे यूनिवर्सिटी के हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Students beat professor in Punjabi University after death of a Girl student
प्रदर्शन करते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

दोपहर करीब 12 बजे बठिंडा से छात्रा के परिवार वाले आकर उसे साथ ले गए लेकिन बुधवार की रात करीब ढाई बजे उसकी बठिंडा में मौत हो गई। जैसे ही सुबह विद्यार्थियों को जश्नप्रीत कौर की मौत के बारे में पता चला तो वह भड़क उठे। विद्यार्थियों ने इकट्ठे होकर वीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रोफेसर सुरजीत सिंह को घेरकर मारपीट की।

प्रोफेसर सुरजीत सिंह का रवैया ठीक नहीं था: छात्र

विद्यार्थियों ने बताया कि प्रोफेसर सुरजीत सिंह का रवैया छात्रों के साथ ठीक नहीं था। वह विद्यार्थियों के साथ गाली-गलौज तक कर देते थे। छात्रा जश्नप्रीत कौर बीमार रहती थी। उसने छुट्टी मांगी तो उसे भी डांटा था। इसी कारण उसकी तबीयत अधिक खराब हुई।

छात्रा को छुट्टी न देने के आरोप निराधार: दलजीत

डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन दलजीत अमी ने बताया कि घायल प्रोफेसर अस्पताल में दाखिल हैं। उनके सिर पर चोट लगी है। उन्होंने प्रोफेसर सुरजीत सिंह पर छात्रा को छुट्टी न देने के आरोप को निराधार बताया। छात्रा को इलाज के लिए कई बार छुट्टी दी गई। जश्नप्रीत कौर को अस्थमा था। पहले उसने साल 2021 में पीयू में दाखिला लिया था लेकिन बीमार होने पर बीच में कोर्स छोड़कर चली गई। दो साल बाद अब जश्नप्रीत कौर ने दोबारा पीयू में दाखिला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed