{"_id":"3193e72dec97960cd9fa6668dfb3d4f2","slug":"students-are-advised-to-adopt-the-legal-profession","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस बोले, बेहतर कैरियर बन सकता है कानून के क्षेत्र में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्टिस बोले, बेहतर कैरियर बन सकता है कानून के क्षेत्र में
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 02 Feb 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीन मेमोरियल लीगल एड फाउंडेशन और लीडन यूनिवर्सिटी, नीदरलैंड्स द्वारा आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में लीडन-सरीन इंटरनेशनल एयर लॉ मूट कोर्ट मुकाबला आयोजित किया गया। मुकाबले में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज से 19 टीमों ने हिस्सा लिया।
लीडन यूनिवर्सिटी में एयर एंड स्पेस लॉ के एडवांस्ड एलएलएम कोर्स के लिए 15 लाख रुपये स्कॉलरशिप के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। फाइनल में पहुंची चार टीमों में नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बंगलुरू, नालसर, डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली शामिल हैं।
मुकाबले का शुभारंभ सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एसएस निज्जर ने किया। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय किशन कौल ने कार्यक्रम अध्यक्षता की। जस्टिस निज्जर ने कहा कि आयोजक एयर लॉ के क्षेत्र में शानदार काम कर रहे हैं। यह दुनिया भर के लोगों से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं।
विज्ञापन
जस्टिस संजय किशन कौल ने विद्यार्थियों को कानूनी पेशा अपनाने की सलाह दी। मूट कोर्ट के निर्णायक मंडल में हाईकोर्ट के आठ न्यायाधीश, जस्टिस एसएस सरों, जस्टिस महेश ग्रोवर, जस्टिस एमएमएस बेदी, जस्टिस एजी मसीह, जस्टिस अजय तिवारी, जस्टिस रितु बाहरी, जस्टिस आरएन रैना और जस्टिस जीएस सिंधवालिया के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता और प्रोफेसर शामिल थे।
सरीन लीगल एड फाउंडेशन के सचिव एमएल सरीन ने इंडिया राउंड्स को संभव बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि मुकाबले में चुनी गईं टीमें आगामी 27 मार्च से 30 मार्च के बीच बुखारेस्ट, रोमानिया में होने वाले फाइनल मुकाबले में भी शानदार जीत दर्ज करने के लिए उतरेंगी। यह आयोजन एससीसी एंड यूनिवर्सल लॉ पब्लिशर्स द्वारा प्रायोजित था।