फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student jumped from the third floor of the college, died

कॉलेज की तीसरी मंजिल से छात्रा ने लगाई छलांग, मौत

Thu, 27 Oct 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Student jumped from the third floor of the college, died
चंडीगढ़। सेक्टर-42 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (जीसीजी) की एक छात्रा ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे कॉलेज के मुख्य भवन की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की पहचान सेक्टर-39 निवासी ईशिता (19) के रूप में हुई है। वह बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि वह तनाव (डिप्रेशन) में थी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दिवाली की छुट्टियों के बाद बुधवार को कॉलेज खुलने और 28 से परीक्षाएं शुरू होने की वजह से घटना के समय कॉलेज में काफी कम छात्राएं थीं। ईशिता रोजाना की तरह सुबह घर से निकली और करीब 9 बजे कॉलेज पहुंचने के बाद सीधे मुख्य भवन में चली गई। इस बीच कॉलेज के सुरक्षाकर्मी ने उसे तीसरी मंजिल पर जाते देखा। उसे मालूम नहीं था कि ईशिता ऐसा कोई कदम उठाएगी। हालांकि थोड़ी देर बाद ईशिता जब तीसरी मंजिल से कूदने लगी तो उसने देख लिया और उसे रोकने के लिए दौड़ा लेकिन तब तक उसने नीचे छलांग लगा दी। ईशिता के नीचे गिरते ही कॉलेज कॉलेज का स्टाफ उसे बचाने के लिए दौड़ा। आनन-फानन कॉलेज की वैन से उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कॉलेज में छुट्टी कर दी। अस्पताल पहुंची सेक्टर-36 थाना पुलिस ने ईशिता के शव को अपने कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया और आगे की करवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब डीजीपी मुख्यालय में तैनात हैं ईशिता की मां
ईशिता की मां पंजाब डीजीपी मुख्यालय में क्लेरिकल स्टाफ के रूप में तैनात हैं। सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचीं। घटना के बाद कॉलेज का स्टाफ ही ईशिता को अस्पताल लेकर पहुंचा था लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ईशिता के परिवार में अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़ा होता था, जिसका असर ईशिता पर पड़ रहा था। पुलिस मान रही है कि इसी वजह से वह तनाव में थी और उसने यह कदम उठाया। हालांकि कॉलेज में आत्महत्या को लेकर कई अन्य सवाल भी खड़े हो रहे हैं। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों से बात की जा रही है।

कोट
छात्रा ने कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ चल रही है।
जसपाल सिंह, प्रभारी, सेक्टर-36 पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed